फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Chief minister warns against forces who try to destroy cooperative sector to help big corporates

Kerala: सीएम विजयन ने केंद्र पर साधा निशाना, सहकारी क्षेत्रों को नष्ट करने का लगाया आरोप

Tue, 14 Nov 2023 03:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 14 Nov 2023 03:59 PM IST
सार

केरल के सीएम ने कहा कि देश में सहकारी क्षेत्र को नष्ट करने के लिए कई साजिश रची गई और यह अभी भी जारी है। विजयन ने यह बयान सहकारण वरघोषम कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान दिया।

विज्ञापन
Kerala Chief minister warns against forces who try to destroy cooperative sector to help big corporates
Pinarayi Vijayan - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने केंद्रीय एजेंसियों पर राज्य में सहकारी क्षेत्र को नष्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका असली एजेंडा बड़े कॉरपोरेट्स की मदद के लिए सेक्टर में फंड को डायवर्ट करना है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सार्वजनिक और सहकारी क्षेत्रों को देश में काफी प्रमुखता प्राप्त थी, लेकिन देश द्वारा वैश्वीकरण को अपनाने के बाद से स्थिति बदल गई है।
विज्ञापन


केरल के सीएम ने कहा कि देश में सहकारी क्षेत्र को नष्ट करने के लिए कई साजिश रची गई और यह अभी भी जारी है। विजयन ने यह बयान सहकारण वरघोषम कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान दिया। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा, 'केरल में सरकारी क्षेत्र बहुत मजबूत है, लेकिन कुछ ऐसी शक्तियां है जो इसकी नींव और राज्य की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के साथ आम लोगों के जीवन को दुख में धकोलने की कोशिश कर रही है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विजयन ने आगे कहा, 'सहकारी क्षेत्रों को नष्ट करने के लिए बहुत पहले से कदम उठाया जा रहा है।' उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोट बंदी ऐसे ही कदमों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह क्रोनी कैपिटलिज्म का समय है। इस कदम के पीछे का असली एजेंडा सेक्टर में फंड का इस्तेमाल कॉर्पोरेट्स को समर्थन देने के लिए करना है। 

विजयन ने सहकारी क्षेत्र में भ्रष्टाचार में शामिल होने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों को सहकारी संस्थानों को नष्ट करने के लिए की जाने वाली कोशिशों के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की है। करोड़ों रुपये के करुवन्नूर बैंक घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में स्थानीय सीपीआई (एम) नेता पीआर अरविंदाक्षन को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed