{"_id":"5b2e3dce4f1c1bfd6e8b96b9","slug":"kerala-chief-minister-pinarayi-vijayan-said-that-prime-minister-is-ignoring-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री केरल की अनदेखी कर रहे हैं: पी विजयन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री केरल की अनदेखी कर रहे हैं: पी विजयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jun 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
पी. विजयन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केरल और उसकी मांगों की लगातार अनदेखी करने का आज आरोप लगाया। विजयन ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र देश के संघीय ढांचे पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विजयन ने कहा , ‘ प्रधानमंत्री केरल की अनदेखी कर रहे हैं। केरल की मांगों के प्रति केंद्र के विरोध की वजह से राज्य में कई उद्योग बर्बाद हो रहे हैं। जब हम प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें अपना अनुरोध सौंपना चाहते हैं तो हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाती है।’
विजयन ने कहा , ‘ हमें संघीय व्यवस्था में संतुष्ट राज्य और मजबूत केंद्र की आवश्यकता है।’ उन्होंने कहा कि राज्य की मांगों के प्रति पूर्ववर्ती सरकार की प्रतिक्रिया उतनी खराब नहीं थी , जैसा अब है। उन्होंने कहा , ‘‘ मिसाल के तौर पर कांजीकोड रेल कोच फैक्टरी मामले में हमारे अनुरोध की पूरी तरह अनदेखी की गई। ’’
विज्ञापन
केरल के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने कल प्रधानमंत्री से मिलकर राज्य की खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिये अपनी शिकायतों से अवगत कराने के लिये प्रधानमंत्री से मुलाकात की अनुमति मांगी थी। इसकी बजाय उन्हें संबंधित केंद्रीय मंत्री से मिलने को कहा गया।
विजयन ने पिछले सप्ताह दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल को समर्थन दिया था। केजरीवाल नौकरशाहों की कथित हड़ताल के विरोध में उपराज्यपाल के कार्यालय में धरना पर बैठे थे।