फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Chief Minister Pinarai Vijayan has left for the US for treatment

इलाज कराने के लिए अमेरिका रवाना हुए केरल के मुख्यमंत्री, राज्य में बाढ़ के कारण टल गया था दौरा

Mon, 03 Sep 2018 02:09 AM IST
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Updated Mon, 03 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kerala Chief Minister Pinarai Vijayan has left for the US for treatment

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इलाज के सिलसिले में अमेरिका जाने के लिए रविवार को चेन्नई रवाना हो गए हैं। सोमवार को अमेरिका रवाना होने के बाद उनके तीन सप्ताह में वापस लौटने की संभावना है। 

विज्ञापन


हालांकि 73 वर्षीय सीएम को पहले 19 अगस्त को रवाना होना था, लेकिन राज्य में भारी बाढ़ से 400 लोगों की मौत के कारण दौरा टल गया था। बता दें कि केरल करीब 100 साल की सबसे ज्यादा बारिश के कारण कई दिन तक भारी बाढ़ से हुए नुकसान से उबरने का प्रयास कर रहा है। 
विज्ञापन


सीएम कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, विजयन की अनुपस्थिति में उद्योग मंत्री ईपी जयराजन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए चंदा जुटाने की कमान संभालेंगे। विजयन ने शनिवार को ही अपने अमेरिका दौरे की जानकारी राज्यपाल जस्टिस पी. सदाशिवम को दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed