फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala car plunged into river two young doctors died driver drive with help of google map

Kerala: गूगल मैप की मदद से कर रहे थे ड्राइव, कार नदी में गिरी, दो युवा चिकित्सकों की मौत

Sun, 01 Oct 2023 01:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 01 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि कार का ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहा था लेकिन भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते ड्राइवर नदी को नहीं देख पाया और कार असंतुलित होकर नदी में जा गिरी।

विज्ञापन
kerala car plunged into river two young doctors died driver drive with help of google map
हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहे थे। माना जा रहा है कि भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


हादसे में दो युवा डॉक्टर्स की मौत
खबर के अनुसार, घटना रविवार सुबह साढ़े 12 बजे की है। पांच लोग कार में सफर कर रहे थे, जब उनकी कार गोथुरुथ इलाके में पेरियार नदी में गिर गई। हादसे में युवा डॉक्टर्स अद्वैत (29 वर्षीय) और अजमल (29 वर्षीय) की मौत हो गई। हादसे में कार सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों घायलों की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


गूगल मैप से ड्राइव कर रहा था ड्राइवर
पुलिस ने बताया कि कार का ड्राइवर गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहा था लेकिन भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते ड्राइवर नदी को नहीं देख पाया और कार असंतुलित होकर नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद की। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed