{"_id":"5fda799a1ee6e424186d51fe","slug":"kerala-board-suspends-pfi-chief-oma-salam-over-serious-suspicious-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई प्रमुख ओएमए सलाम की ‘गंभीर संदिग्ध गतिविधियां’, केरल बिजली बोर्ड ने किया निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएफआई प्रमुख ओएमए सलाम की ‘गंभीर संदिग्ध गतिविधियां’, केरल बिजली बोर्ड ने किया निलंबित
Thu, 17 Dec 2020 02:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Dec 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) ने अपने कर्मचारी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चेयरमैन मुहम्मद अब्दुल सलाम ओवनगल को ‘गंभीर संदिग्ध गतिविधियों’ पर निलंबित कर दिया। पीएफआई प्रमुख को ओएमए सलाम के नाम भी जाना जाता है।
विज्ञापन
सलाम के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जांच के दौरान, यह खुलासा हुआ कि ओएमए सलाम एक ऐसे संगठन के राष्ट्रीय स्तर पर चेयरमैन हैं जो अपनी कथित संदिग्ध गतिविधियों और संदेहपूर्ण पैसे के लेनदेन को लेकर विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के घेरे में है।
विज्ञापन
सलाम के निलंबन की पुष्टि से पहले बोर्ड ने कहा कि साथ ही यह पता चला कि उन्होंने बिना आवश्यक मंजूरी के कई बार विदेशी यात्राएं भी की।