फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala BJP chief mocks Rahul's decision to vacate Wayanad seat

Kerala: ‘कांग्रेस ने वायनाड की जनता का भरोसा तोड़ा’, राहुल के सीट छोड़ने के फैसले पर BJP नेता सुरेंद्रन का वार

Mon, 17 Jun 2024 09:11 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 17 Jun 2024 09:11 PM IST
सार

Kerala: केरल के भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने वायनाड सीट छोड़ने के फैसले पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल ने वायनाड की जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया है। 

विज्ञापन
Kerala BJP chief mocks Rahul's decision to vacate Wayanad seat
भाजपा नेता के सुरेंद्रन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और इस सीट से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगीं। कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले पर केरल के भारतीय जनता पार्टी राज्य प्रमुख के. सुरेंद्रन ने तंज कसा है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस केरल को राजनीति का एटीएम समझती है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में हुई एक बैठक के बाद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड सीट को खाली कर देंगे। वायनाड से राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन


‘राहुल ने वायनाड के लोगों के भरोसे को धोखा दिया’
बता दें कि आम चुनाव में सुरेंद्रन को भाजपा ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि राहुल गांधी लापता सांसद हैं। अब राहुल ने वायनाड के लोगों के भरोसे के साथ धोखेबाजी की है।’ वायनाड में राहुल के खिलाफ लड़ने वाले सुरेंद्रन ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उनके अनुसार भाजपा ने राहुल को को लेकर 'लगातार गायब रहने वाले सांसद' वाली भविष्यवाणी की थी। सुरेंद्रन ने कहा कांग्रेस नेता ने वायनाड के लोगों के भरोसे को धोखा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


‘कांग्रेस के लिए केरल राजनीतिक एटीएम’
सुरेंद्रन ने आगे कहा कि भाजपा की भविष्यवाणी सच साबित हुई है। लगातार गायब रहने वाले सांसद ने आखिरकार वायनाड सीट खाली करने का फैसला किया है। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड की जनता के विश्वास से खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी तब ही केरल का रुख करते हैं जब वे राजनीति में किसी गंभीर संकट से जूझ रहे होते हैं। सुरेंद्रन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि कांग्रेस के लिए केरल एक राजनीतिक एटीएम के अलावा कुछ भी नहीं है।

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने भी साधा कांग्रेस पर निशाना
उधर, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने भी राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के फैसले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बेशर्मी की हद है कि कांग्रेस एक के बाद एक सदस्य को वायनाड के मतदाताओं पर थोप रही है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इसी तरह के विश्वासघात के कारण कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed