फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala beef fest: BJP claimed, man who led the protest is a close aide of Rahul Gandhi

बीफ विवाद पर घिरी कांग्रेस, केरल कांड का मुख्य आरोपी राहुल गांधी का करीबी!

Mon, 29 May 2017 06:09 PM IST
amarujala.com, Written By: श्रवण शुक्ला
amarujala.com, Written By: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 29 May 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Kerala beef fest: BJP claimed, man who led the protest is a close aide of Rahul Gandhi
- फोटो : Twitter
केरल के कन्नूर में गाय के बछड़े की हत्या कर मांस वितरण करने वाले आरोपियों को लेकर कांग्रेस बुरी तरह फंसती नजर आ रही है। कांग्रेस ने आरोपियों के कांग्रेस से जुड़े होने की बात को खारिज कर दिया था, पर नई जानकारियों के मुताबिक मामले का मुख्य आरोपी न सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता है, बल्कि वो कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। यही नहीं, सहआरोपियों के भी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से करीबी की बात सामने आ रही है। इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। 
विज्ञापन


दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल बग्गा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि आरोपी न सिर्फ कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है, बल्कि वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव तक लड़ चुका है। बग्गा ने आरोपी के राहुल गांधी के साथ कछ फोटो भी जारी किए हैं। इसे अलावा बग्गा ने चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के बाद कहा कि गोहत्या करने वाला कांग्रेसी कार्यकर्ता रिजील मुकुत्टी केरल विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। मुकुट्टी साल 2011 के केरल विधानसभा चुनाव में थालेसरी सीट से चुनाव लड़ चुका है। 

विज्ञापन
दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केरल कांग्रेस की बीफ पार्टी की तस्वीरें ट्वीट की हैं। इसमें आरोपियों के चेहरे साफ तौर पर दिख रहे हैं। यही नहीं, तजिंदर पाल ने कहा कि मुख्य आरोपी के राहुल गांधी से नजदीकी संबंख भी हैं। 

कांग्रेस से आरोपियों के संबंध नहीं, तो कार्रवाई क्यों: बग्गा

Kerala beef fest: BJP claimed, man who led the protest is a close aide of Rahul Gandhi
राहुल गांधी
तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने गौहत्या के आरोपियों और गौमांस वितरत के मामले में केरल युवा कांग्रेस के सेक्रटरी सिधीख पंथावूर का वीडियो भी ट्विटर पर जारी किया। बग्गा ने वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि केरल युवा कांग्रेस का सेक्रटरी गौ हत्या के बाद मांस वितरण कर रहा है। बग्गा ने कहा कि आरोपी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी भी है। यही नहीं, सिधीख पंथावूर की ट्विटर प्रोफाइल पर राहुल गांधी के साथ तस्वीर भी है। तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कांग्रेस द्वारा आरोपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। बग्गा ने कहा कि पहले कांग्रेस ने आरोपियों के कांग्रेस से संबंध को ही नकार दिया था, और अब कांग्रेस आरोपियों को पार्टी से निकाल रही है। बग्गा का कहना है कि अगर कांग्रेस से आरोपियों के संबंध नहीं थे, तो वो किसे निकाल रही है?

राजनीति के चलते बढ़ा/या जा रहा है विवाद

Kerala beef fest: BJP claimed, man who led the protest is a close aide of Rahul Gandhi
कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पूरे मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हम किसी के भोजन के अधिकार का हनन नहीं कर रहे, पर राजनीतिक फायदों के लिए इस विवाद को हवा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed