फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala becomes the first state in the country to eradicate extreme poverty, CM Vijayan announced

Kerala: अत्यधिक गरीबी उन्मूलन करने वाला देश का पहला राज्य बना केरल, सीएम विजयन ने किया एलान

Sat, 01 Nov 2025 10:09 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 01 Nov 2025 10:09 AM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में घोषणा की कि केरल देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने चरम गरीबी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यह ऐलान केरल पिरवी दिवस के मौके पर किया गया।

विज्ञापन
Kerala becomes the first state in the country to eradicate extreme poverty, CM Vijayan announced
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने घोषणा की कि केरल भारत का पहला ऐसा राज्य है, जिसने अत्यधिक गरीबी उन्मूलन किया है। उन्होंने केरल पिरवी दिवस पर आयोजित राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में यह घोषणा की। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mumbai: मतदाता सूची के खिलाफ विपक्ष का बड़ा विरोध प्रदर्शन; शरद पवार, उद्धव-राज ठाकरे समेत कई नेता होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कौन-कौन होंगे शामिल?

मुख्यमंत्री आज शाम 5 बजे तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में इस उपलब्धि की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्य मंत्री शामिल होंगे और विपक्ष के नेता को भी आमंत्रित किया गया है। फिल्म अभिनेता कमल हासन, ममूटी और मोहनलाल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

जरूरत मंदों के लिए राज्य सरकार की योजनाएं

विजयन ने बताया कि राज्य सरकार ने ₹1,000 करोड़ से अधिक के निवेश से 20,648 परिवारों को रोजाना भोजन सुनिश्चित किया है। इनमें से 2,210 परिवारों को पका हुआ खाना मिल रहा है। इसके अलावा 85,721 लोगों को जरूरी इलाज और दवाइयां दी गईं, जबकि हजारों को आवास सहायता प्रदान की गई है। अब तक 5,400 से अधिक नए घर पूरे हो चुके हैं या निर्माणाधीन हैं, 5,522 घरों की मरम्मत की गई है। साथ ही 2,713 भूमिहीन परिवारों को अपना घर बनाने के लिए जमीन दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed