केरल : एयरपोर्ट पर सऊदी की एम्बेसी के बैग में मिला था सोना, जांच में सहयोग को तैयार यूएई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीते दिनों सीमा शुल्क के अधिकारियों ने एयर कार्गो के जरिए पहुंचे सामान में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया था। जिस बैग में यह सोना था वह संयुक्त अरब अमीरात एम्बेसी का था। इस मामले में यूएई के अधिकारियों ने अपने राजनयिक का हाथ होने से इनकार किया है और जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
इस मामले में सऊदी के राजदूत ने कहा है कि यूएई के अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की है कि यूएई वाणिज्य दूतावास के पते पर किसने सोना भेजा था। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा जो न केवल अपराध करते हैं बल्कि भारत में यूएई के मिशन की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश करते हैं। यूएई इस मामले की पूरी तरह से जांच करने के लिए भारतीय सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तत्पर है।
जांच में सहयोग करने को तैयार यूएई
इस घटना में तिरुवनंतपुरम में स्थित यूएई कॉन्सुलेट ने भी एक बयान जारी किया है। इसके मुताबिक इस घटना में यूएई के किसी डिप्लोमैट का हाथ नहीं है। कॉन्सुलेट ने तस्करी में शामिल किसी व्यक्ति द्वारा डिप्लोमैटिक चैनल का प्रयोग किए जाने की निंदा की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कॉन्सुलेट के लिए स्थानीय स्तर पर रखा गया एक व्यक्ति इसमें शामिल है।हालांकि, उस व्यक्ति को पहले ही नौकरी से हटाया जा चुका है।
केरल पुलिस ने इस मामले में यूएई कॉन्सुलेट के दो पूर्व कर्मचारियों को आरोपी बनाया है। इन दोनों के नाम सरिथ कुमार और स्वप्न सुरेश है। जानकारी के अनुसार सरिथ कुमार इस बैग को लेने के लिए फर्जी आईडी लेकर एयरपोर्ट गया था। एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों को सोने की तस्करी की खबर मिली थी। जिसके आधार पर उन्होंने बैग जब्त किया था।
कांग्रेस ने की सीबीआई जांच की मांग
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को पत्र लिखकर केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय में तस्करी गिरोह के कथित प्रभाव की सीबीआई जांच कराए जाने का अनुरोध किया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 किलो से अधिक सोना हाल में जब्त किए जाने के बाद से विपक्ष राज्य में सत्तारूढ़ वाम को घेरने की कोशिश कर रहा है।
चेन्नीतला ने चार जुलाई को पत्र लिखा कि सीमा शुल्क प्राधिकारियों ने तिरुवनंतपुरम में देश में अवैध रूप से लाया गया 30 करोड़ रुपए से अधिक का सोना बरामद किया। जिस माल में से यह सोना बरामद किया गया, उस पर यूएई वाणिज्य दूतावास का पता लिखा था। चेन्नीतला ने कहा कि इस मामले में वाणिज्य दूतावास के एक पूर्व कर्मी को गिरफ्तार किया गया है और एक महिला इस रैकेट की कथित सरगना है।
उन्होंने कहा कि यह महिला केरल सरकार के आईटी विभाग के तहत केरल राज्य सूचना प्रौद्योगिकी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में ऑपरेशंस मैनेजर के तौर पर छह जुलाई 2020 तक कार्यरत थी और ऐसा संदेह है कि वह इस तस्करी की मास्टरमाइंड है। चेन्नीतला ने कहा कि महिला फरार है और सीमा शुल्क विभाग उसकी तलाश कर रहा है। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों का भी हवाला दिया, जिनमें दावा किया गया है कि महिला के, केरल के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव एम शिवशंकर के साथ निकट संबंध हैं।