फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Ambulance overturns after hitting a tree, three people including patient killed

Kerala: पेड़ से टकराकर पलट गई एंबुलेंस, मरीज समेत तीन लोगों की मौत, चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 May 2023 10:59 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 May 2023 10:59 AM IST
सार

पुलिस की जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में फेमिना के साथ उनके 35 वर्षीय पति आबिद और एक 48 वर्षीय रिश्तेदार रहमत भी मौजूद था। इस दुर्घटना में तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Kerala: Ambulance overturns after hitting a tree, three people including patient killed
Road Accident - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के त्रिशूर जिले के पंथलूर में बुधवार को एक एंबुलेंस पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक युवा मरीज समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह की है जब एंबुलेंस 20 वर्षीय फेमिना को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल ले जा रही थी। तभी रास्ते में एंबुलेंस चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन पेड़ से टकरा गया। 
विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के अनुसार एंबुलेंस में फेमिना के साथ उनके 35 वर्षीय पति आबिद और एक 48 वर्षीय रिश्तेदार रहमत भी मौजूद था। इस दुर्घटना में तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया- "प्रारंभिक जांच के अनुसार एंबुलेंस के तेज गति से चलने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। वाहन में सवार 29 वर्षीय चालक शुहैब और उसके साथ मौजूद फारिस और सादिक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed