फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala airports see passengers protest against AI Express last-minute cancellations

AI Express: केरल में उड़ानें रद्द होने से भड़के यात्री, किसी को नौकरी जाने का डर तो किसी को पहुंचना था अस्पताल

Wed, 08 May 2024 11:25 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 08 May 2024 11:25 AM IST
सार

यात्रियों ने दावा किया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद जब वे विमान में चढ़ने का इंतजार कर रहे थे तब उन्हें उड़ान रद्द होने के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि, एयरलाइन ने यात्रियों को पूरे पैसे वापस करने या किसी अन्य तारीख पर यात्रा करने को कहा है।

विज्ञापन
Kerala airports see passengers protest against AI Express last-minute cancellations
air india express - फोटो : एएनआई

विस्तार

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें अंतिम समय में रद्द किए जाने पर यात्रियों का गुस्सा भड़क गया है। बुधवार को केरल के सभी हवाईअड्डों पर नाराज यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्यादातर यात्री खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले थे। 

विज्ञापन


यात्रियों में गुस्सा
यात्रियों ने दावा किया कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, जब वे विमान में चढ़ने का इंतजार कर रहे थे तब उन्हें उड़ान रद्द होने के बारे में जानकारी दी गई। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को पूरे पैसे वापस करने या किसी अन्य तारीख पर यात्रा करने को कहा है, लेकिन यात्री इससे खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन


वीजा समाप्त होने का डर
उनमें से कई ने दावा किया कि अगर वे आज अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंचे तो उनकी नौकरी जा सकती है, जबकि कुछ अन्य का कार्य वीजा समाप्त होने वाला है। एक महिला को अपने जुड़वां बच्चों और पति के साथ कन्नूर से शारजाह जाना था। उड़ान रद्द होने पर उन्होंने कहा कि उन्हें नौ मई को काम पर पहुंचना है, लेकिन एयर इंडिया एक्सप्रेस 10 मई को कोच्चि से उड़ान की पेशकश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

उन्होंने कहा, ‘मेरे 10 मई को यात्रा करने का क्या मतलब होगा? अगर मैं नौ मई से पहले वहां नहीं पहुंची, तो मेरे बॉस कहेंगे कि मैं न आऊं और इस तरह मैं अपनी नौकरी खो दूंगी।’

इसी तरह की चिंताएं कई अन्य लोगों ने जताईं, जिन्हें आज या कल खाड़ी देशों में अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी के लिए फिर से पहुंचना है और ऐसा न करने पर उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

महिला ने यह भी कहा कि वह मंगलवार रात से हवाई अड्डे पर इंतजार कर रही थी, जब उसकी उड़ान शारजाह के लिए रवाना होने वाली थी। उसने शिकायत की कि एयरलाइन द्वारा उन्हें रहने की या कोई अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।

अस्पताल में भर्ती पति  
एक अन्य महिला ने मस्कट में अस्पताल में भर्ती अपने पति से मिलने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस में टिकट बुक किया था। उड़ान रद्द होने से व्यथित इस महिला ने कहा कि उसे उड़ान रद्द होने के बारे में तब बताया गया जब वह सुबह कन्नूर हवाई अड्डे पर पहुंची। अमृता ने कहा, 'मुझे आज सुबह करीब आठ बजे मस्कट के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन उड़ान रद्द हो गई। मेरा मस्कट पहुंचना बहुत जरूरी है क्योंकि मेरे पति अस्पताल में भर्ती हैं। एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहुत बहस करने के बाद मुझे कल के लिए टिकट मिल गया है। यात्रियों को बताया जा रहा है कि 17 मई तक कोई टिकट नहीं है और 14 दिनों के बाद रिफंड दिया जाएगा।'

 

37,000 रुपये का टिकट खरीदा
एक व्यक्ति को मंगलवार रात कन्नूर से शारजाह की तत्काल यात्रा करनी थी। उसने टिकट रद्द करने का इंतजार नहीं किया और इसके बजाय तुरंत इंडिगो की उड़ान से जाने के लिए 37,000 रुपये में टिकट खरीद लिया। उन्होंने कहा, ‘टिकट काउंटर पर झगड़ा हो रहा था। इसलिए, मैंने तुरंत इंडिगो की उड़ान से जाने के लिए 37,000 रुपये का टिकट खरीदा।’

राज्य के कोच्चि, कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डों पर भी यात्रियों की नाराजगी देखी गई। कुछ यात्री तो छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed