फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Air India Thiruvananthapuram Flight Bomb Threat Makes Emergency Landing Declares Full Emergency

Bomb Threat: बम की अफवाह की वजह से तिरुवनंतपुरम में उतरा एयर इंडिया का विमान; शौचालय में मिला था धमकीभरा संदेश

Thu, 22 Aug 2024 08:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Aug 2024 08:44 AM IST
सार

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी? मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Air India Thiruvananthapuram Flight Bomb Threat Makes Emergency Landing Declares Full Emergency
Air India - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में गुरुवार को बम होने की धमकी मिली। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया था। विमान की गहन सुरक्षा जांच के बाद ही आपात स्थिति को हटाया गया। इससे पहले सूत्रों ने बताया कि विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘उड़ान में बम है’ संदेश लिखा मिला। इसके बाद पायलट ने एटीसी को इस बारे में बताया। 

विज्ञापन


हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें 135 यात्री सवार थे और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। तिरुवनंतपुरम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह धमकी अफवाह साबित हुई। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सघन तलाशी लिए जाने के दौरान विमान में कोई विस्फोटक नहीं मिला।
विज्ञापन

 

मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक यात्रियों को विमान (AI657) से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी। एयरपोर्ट को सुबह साढ़े सात बजे मामले से अवगत कराया गया। इसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर हवाई अड्डे पर पूरी तरह से आपात स्थिति घोषित कर दिया गया।

हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं
सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे में परिचालन संबंधी कोई बाधा नहीं है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि धमकी किसने और कैसे दी? मामले की जांच की जा रही है।


सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित उतरे
इस बीच एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरने के दौरान एयर इंडिया की उड़ान AI657 में एक विशेष सुरक्षा अलर्ट पाया गया। विमान सुरक्षित रूप से तिरुवनंतपुरम में उतरा चुका है और सुरक्षा एजेंसियां अनिवार्य जांच में जुटी हैं। इसे एक दूरस्थ स्थान पर पार्क किया गया है। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित उतर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed