केरल: एक पेंटर की चमकी किस्मत, लगी 12 करोड़ रुपये की लॉटरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के एक पेंटर की किस्मत उसपर मेहरबान हुई है। पेंटिग का काम करने वाले एक अधेड़ शख्स को 12 करोड़ रुपये की बंपर लॉटरी लगी है। पेंटर ने सोमवार को राज्य सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी में यह शानदार रकम जीती।
केरल के कोट्टायम जिले के कुदायमपडी निवासी पेंटिंग मजदूर सदानंदन ने राज्य सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर बंपर लॉटरी में 12 करोड़ रुपये जीते हैं। लॉटरी विजेता सदानंदन ने कहा कि "लॉटरी में मिली इस रकम से मैं अपने बच्चों के भविष्य का ख्याल रखूंगा।"
Kerala: A middle-aged painting worker, a resident of Kudayampadi in Kottayam, has won Rs 12 crores in State Govt's Christmas-New Year bumper lottery
विज्ञापन विज्ञापन
"I will take care of the future of my children with the prize money," Sadanandan, the lottery winner, said on Monday pic.twitter.com/5k40vCSvQo — ANI (@ANI) January 17, 2022
इससे पहले सितंबर, 2021 में केरल के एक ऑटो चालक ने भी 12 करोड़ की बंपर लॉटरी जीती थी। ऑटो चालक ने फैंसी लॉटरी टिकट के जरिये यह शानदार रकम जीती थी। बताया जाता है कि ओणम के अगले दिन लॉटरी का परिणाम घोषित किया गया था और भाग्यशाली विजेता के रूप में कोच्चि के पास मराडु के जयपालन पीआर की लॉटरी लगी थी।