{"_id":"687faaac5097e0ea9c0e08c0","slug":"kejriwal-s-two-day-gujarat-tour-from-wednesday-will-hold-rally-against-bjp-s-dictatorship-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP: केजरीवाल का दो दिवसीय गुजरात दौरा बुधवार से, मोडासा और डेडिया पाड़ा में करेंगे रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AAP: केजरीवाल का दो दिवसीय गुजरात दौरा बुधवार से, मोडासा और डेडिया पाड़ा में करेंगे रैली
Tue, 22 Jul 2025 08:43 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:43 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर यह जानकारी साझा की।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। 23 और 24 जुलाई को दोनों नेता भाजपा सरकार के खिलाफ मोडासा और डेडिया पाड़ा में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि 30 साल शासन करने के बाद आज गुजरात में भाजपा का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पर लिखा कि गुजरात में अपने दूध के उचित दाम मांग रहे किसान पशुपालकों के प्रदर्शन पर बीजेपी सरकार ने लाठी चार्ज कर दिया। एक किसान की मौत हो गई। घोर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवा उठाने पर आम आदमी पार्टी के नेता चैतर वसावा को गिरफ़्तार कर लिया। 30 साल शासन करने के बाद आज गुजरात में बीजेपी का अहंकार और भ्रष्टाचार चरम पर है। मैं और भगवंत मान जी दो दिन की यात्रा पर गुजरात जा रहे हैं। हम मोडासा और डेडिया पाड़ा में गुजरात के लोगों के पक्ष में रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन