फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal released on bail will give edge to AAP's campaign

Arvind Kejriwal: आप के प्रचार को धार देंगे अंतरिम जमानत पर छूटे केजरीवाल, दिल्ली के दंगल पर कितना होगा असर?

Fri, 10 May 2024 06:51 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की राहत को बड़े स्तर पर जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है। अब आम आदमी पार्टी के सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में केजरीवाल ऊर्जा भर सकते हैं। 

loader
Kejriwal released on bail will give edge to AAP's campaign
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरविंद केजरीवाल को 50 दिन जेल में रहने के बाद सर्वोच्च न्यायालय से एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिल गई है। इससे अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के चुनाव प्रचार को नई ताकत मिल सकती है। आम आदमी पार्टी अब तक जनता को अरविंद केजरीवाल की कहानियां सुना रही थी, अब केजरीवाल भी यह काम करेंगे और केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे। आम आदमी पार्टी ने अभी से इसे लोकतंत्र, संविधान और जनता की जीत बताते हुए इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया है। केजरीवाल को 21 मार्च को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था।



अब क्या होगी आम आदमी पार्टी की रणनीति?
प्राथमिक तौर पर यह सूचना मिल रही है कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की राहत को बड़े स्तर पर जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है। अरविंद केजरीवाल की भावनात्मक अपील आम आदमी पार्टी के सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के कुछ बड़े नेता एक साथ संयुक्त रैलियां कर सकते हैं। केजरीवाल भी जनता के बीच उन मुद्दों को जोरशोर से उठाने की कोशिश कर सकते हैं जिन्हें विपक्ष लगातार उठाता रहा है। जब तक अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं मिली थी, आम आदमी पार्टी अपनी हर सभाओं में उनकी जेल में बंद फोटो का इस्तेमाल कर अपना चुनाव प्रचार कर रही थी। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल हर चुनावी सभा में अपने पति पर 'जुल्म' किए जाने की बात कह रही थीं। 




यहां प्रचार करेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार लोकसभा सीटों, हरियाणा के गुरुग्राम की एक और पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन 18 लोकसभा सीटों पर अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने का मौका मिल गया है। जबकि असम और गुजरात में वे चुनाव प्रचार नहीं कर पाए। पार्टी को इसका कितना नुकसान हुआ, यह चुनाव परिणाम आने के दिन ही पता चल पाएगा। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ संयुक्त रैलियां करने की कोशिश कर सकते हैं। 

अंतरिम जमानत मिली है, छूट नहीं- भाजपा
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को यह याद रखना चाहिए कि यह अंतरिम जमानत है। जिस तरह दूसरे मामलों में अपराधियों को अंतरिम जमानत या पैरोल मिलती है, उसी तरह अरविंद केजरीवाल को उसी तरह कुछ दिनों के लिए जमानत मिली है। इससे यह साबित हो जाता है कि इस मामले में अभी उन्हें कोई छूट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा हर हाल में सभी सीटों पर पिछले चुनावों से बड़ी जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed