फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal promises farm loan waiver if AAP voted to power in Gujarat

Gujarat: केजरीवाल का किसानों से वादा- कर्ज करेंगे माफ-12 घंटे बिजली, दोबारा होगा भूमि सर्वेक्षण

Fri, 02 Sep 2022 06:49 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका Published by: Amit Mandal Updated Fri, 02 Sep 2022 06:49 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि अगर आप सत्ता में आती है, तो हम दिन में बिजली देंगे, वह भी 12 घंटे के लिए। हम इस सरकार द्वारा किए गए भूमि सर्वेक्षण को भी रद्द कर देंगे और फिर से सर्वेक्षण का आदेश देंगे। 

विज्ञापन
Kejriwal promises farm loan waiver if AAP voted to power in Gujarat
अरविंद केजरीवाल - फोटो : social media

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में एक और चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर राज्य में सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ करेगी और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने की व्यवस्था भी करेगी। देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका शहर में किसानों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जमीन का एक नया सर्वेक्षण करने का भी वादा किया क्योंकि किसान हाल ही में भाजपा सरकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण से नाखुश हैं।

विज्ञापन


गारंटी देता हूं कि किसानों का अनाज हम खरीदेंगे 
केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, हालांकि हर साल एमएसपी की घोषणा की जाती है, लेकिन कृषि उपज उस कीमत पर नहीं बेची जाती है। यह मेरी गारंटी है कि अगर किसानों को कोई अन्य खरीदार नहीं मिलता है जो एमएसपी पर उपज खरीदने के इच्छुक हैं, तो हमारी सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। हम पांच कृषि उपज जैसे गेहूं और धान से इसकी शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन


ऋण माफी का भी वादा किया
दिल्ली के सीएम ने आप सरकार बनने पर गुजरात के किसानों के लिए ऋण माफी का भी वादा किया। केजरीवाल ने कहा, मुझे पता लगा है कि गुजरात में किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए रात में बिजली मिलती है। अगर आप सत्ता में आती है, तो हम दिन में बिजली देंगे, वह भी 12 घंटे के लिए। हम इस सरकार द्वारा किए गए भूमि सर्वेक्षण को भी रद्द कर देंगे और फिर से सर्वेक्षण का आदेश देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वादा किया कि दिल्ली की तरह गुजरात के किसानों को विभिन्न आपदाओं के कारण फसल के नुकसान की स्थिति में 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मिलेगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed