{"_id":"631202ffbdeeb54f27760a42","slug":"kejriwal-promises-farm-loan-waiver-if-aap-voted-to-power-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: केजरीवाल का किसानों से वादा- कर्ज करेंगे माफ-12 घंटे बिजली, दोबारा होगा भूमि सर्वेक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: केजरीवाल का किसानों से वादा- कर्ज करेंगे माफ-12 घंटे बिजली, दोबारा होगा भूमि सर्वेक्षण
Fri, 02 Sep 2022 06:49 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वारका
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:49 PM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि अगर आप सत्ता में आती है, तो हम दिन में बिजली देंगे, वह भी 12 घंटे के लिए। हम इस सरकार द्वारा किए गए भूमि सर्वेक्षण को भी रद्द कर देंगे और फिर से सर्वेक्षण का आदेश देंगे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : social media
विस्तार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में एक और चुनाव पूर्व गारंटी की घोषणा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर राज्य में सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ करेगी और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने की व्यवस्था भी करेगी। देवभूमि द्वारका जिले के द्वारका शहर में किसानों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जमीन का एक नया सर्वेक्षण करने का भी वादा किया क्योंकि किसान हाल ही में भाजपा सरकार द्वारा किए गए सर्वेक्षण से नाखुश हैं।
विज्ञापन
गारंटी देता हूं कि किसानों का अनाज हम खरीदेंगे
केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा, हालांकि हर साल एमएसपी की घोषणा की जाती है, लेकिन कृषि उपज उस कीमत पर नहीं बेची जाती है। यह मेरी गारंटी है कि अगर किसानों को कोई अन्य खरीदार नहीं मिलता है जो एमएसपी पर उपज खरीदने के इच्छुक हैं, तो हमारी सरकार एमएसपी पर खरीदेगी। हम पांच कृषि उपज जैसे गेहूं और धान से इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
ऋण माफी का भी वादा किया
दिल्ली के सीएम ने आप सरकार बनने पर गुजरात के किसानों के लिए ऋण माफी का भी वादा किया। केजरीवाल ने कहा, मुझे पता लगा है कि गुजरात में किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए रात में बिजली मिलती है। अगर आप सत्ता में आती है, तो हम दिन में बिजली देंगे, वह भी 12 घंटे के लिए। हम इस सरकार द्वारा किए गए भूमि सर्वेक्षण को भी रद्द कर देंगे और फिर से सर्वेक्षण का आदेश देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने वादा किया कि दिल्ली की तरह गुजरात के किसानों को विभिन्न आपदाओं के कारण फसल के नुकसान की स्थिति में 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा मिलेगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं।