फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal, Mahua Moitra to face probe today, BJP MP nishikant dubey says Dono 2 numbari

Politics: ‘दो नंबरी दो नवंबर को हाजिर हों’, केजरीवाल और मोइत्रा पर निशाना साध बोले BJP सांसद

Thu, 02 Nov 2023 08:07 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Nov 2023 08:07 AM IST
सार

ईडी ने दिल्ली के सीएम को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं, लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा आज संसद की आचार समिति के सामने पेश होंगी। 

विज्ञापन
Kejriwal, Mahua Moitra to face probe today, BJP MP nishikant dubey says Dono 2 numbari
दिल्ली के सीएम केजरीवाल और टीएमसी सांसद मोइत्रा (फाइल फोटो)) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा दो अलग-अलग मामलों में पूछताछ का सामना कर रहे हैं। आज एक तरफ शराब नीति मामले में ईडी केजरीवाल से पूछताछ करेगी, जिसके सिलसिले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह जेल में हैं। वहीं दूसरी ओर, महुआ मोइत्रा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए 'पैसों के बदले सवाल पूछने' के आरोपों पर अपना बयान देने के लिए लोक सभा आचार समिति के समक्ष पेश होंगी।

विज्ञापन


इस बीच, अरविंद केजरीवाल और महुआ मोइत्रा दोनों को भ्रष्ट बताते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि दोनों दो नंबरी दो नवंबर को हाजिर होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दोनों नेताओं को दो नंबरी कहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

अरविंद केजरीवाल और दिल्ली शराब नीति मामला

सीबीआई ने अप्रैल में शराब नीति मामले में केजरीवाल से पूछताछ की थी। इस बार ईडी ने दिल्ली के सीएम को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि विपक्षी नेताओं को चुप कराने की भाजपा की लंबी योजना के तहत पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल के बाद हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, पिनराई विजयन, एमके स्टालिन और फिर महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं की बारी होगी। वहीं, आप के सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यही भाजपा चाहती है कि हर कोई जेल में हो। 

पैसों के बदले सवाल मामला

लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा आज संसद की आचार समिति के सामने पेश होंगी। महुआ की पेशी से पहले बुधवार को गृह, विदेश और आईटी मंत्रालय ने कमेटी को अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। इसमें आईटी मंत्रालय ने सांसद की आईडी दुबई में 49 बार लॉग-इन होने की पुष्टि की है। कमेटी ने गृह मंत्रालय से तृणमूल सांसद की पांच साल के दौरान विदेश दौरे और विदेश मंत्रालय ने इस दौरान उनकी गतिविधियों की जानकारी मांगी थी। दोनों मंत्रालयों ने इससे संबंधित रिपोर्ट दे दी है। अब इन सूचनाओं के आधार पर कमेटी तृणमूल सांसद से पूछताछ करेगी। कमेटी संभवत: इस रिपोर्ट के बाद अपनी सिफारिश लोकसभा स्पीकर को भेज देगी।  

जिरह करने की मांगी अनुमति

महुआ ने लिखा, मैं रिकॉर्ड पर रखना चाहती हूं कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए मैं हीरानंदानी से जिरह करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहती हूं। जिरह का अवसर दिए बिना पूछताछ अधूरी और अनुचित होगी।

हीरानंदानी और देहाद्राई से पूछताछ की मांग

महुआ ने समिति को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें लिखा कि वैसे तो संसदीय समिति के पास आपराधिक क्षेत्राधिकार नहीं है और ऐसे मामलों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूछताछ करनी चाहिए। लेकिन आपके समन का सम्मान करते हुए मैं 2 नवंबर को पेश हो रही हूं। आपके सामने मुझ पर लगे आरोपों का खंडन करूंगी। साथ ही मैं चाहती हूं कि मुझे रिश्वत देने का दावा करने वालो हीरानंदानी से सवाल जवाब करने की अनुमति दी जाए।

हीरानंदानी ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले में समिति के सामने हलफनामा दिया है, जिसमें कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। देहाद्राई ने भी अपनी शिकायत का समर्थन करने वाला कोई साक्ष्य पेश नहीं किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह जरूरी है कि इन दोनों व्यक्तियों को भी बुलाया जाए और पूछताछ की जाए, ताकि समिति के सामने पूरा सच आ सके।

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed