फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCR to take oath as Telangana CM today, Zoramthanga to take oath as Mizoram CM On saturday

तेलंगाना में आज, मिजोरम में 15 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण 

Thu, 13 Dec 2018 05:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद/आइजल। 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद/आइजल।  Updated Thu, 13 Dec 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
KCR to take oath as Telangana CM today, Zoramthanga to take oath as Mizoram CM On saturday
K Chandrashekhar Rao

तेलंगाना में टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मिजोरम में एमएनएफ के प्रमुख जोरामथांगा के शनिवार को शपथ लेने की संभावना है। 

विज्ञापन


तेलंगाना के राजभवन में दोपहर डेढ़ बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। केसीआर के साथ कुछ विधायकों के भी शपथ लेने की उम्मीद है। समारोह के बाद तेलंगाना भवन में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जहां वे केसीआर को अपना नेता चुनेंगे। टीआरएस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 88 सीटों पर जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन


उधर, जोरमथांगा ने बुधवार को कहा कि पार्टी के पास 26 विधायक हैं, इसलिए भाजपा के इकलौते विधायक बुद्ध धन चकमा को सरकार में शामिल करने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और नई सरकार के 15 दिसंबर को शपथ लेने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed