फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCR inaugurates BRS office today in dellhi, know all about

BRS Office Delhi: केसीआर ने किया भारत राष्ट्र समिति के दिल्ली दफ्तर का उद्घाटन, अखिलेश-कुमारस्वामी भी पहुंचे

Wed, 14 Dec 2022 01:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Dec 2022 01:17 PM IST
सार

राष्ट्रीय कार्यालय के शुभारंभ के बाद केसीआर विशेष पूजा 'यगम' भी करेंगे। बीआरएस का दफ्तर दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर खोला गया है। पार्टी को हाल ही में चुनाव आयोग ने अपना नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) करने की इजाजत दी है।

विज्ञापन
KCR inaugurates BRS office today in dellhi, know all about
Bharat Rashtra Samithi office inauguration in Delhi - फोटो : ANI

विस्तार

आप के बाद अब तेलंगाना की क्षेत्रीय पार्टी 'तेलंगाना राष्ट्र समिति' (TRS) भी राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा रही है। पार्टी को हाल ही में चुनाव आयोग ने अपना नाम बदलकर 'भारत राष्ट्र समिति' (BRS) करने की इजाजत दी है। पार्टी के संस्थापक व तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने आज दिल्ली में बीआरएस के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे। 

विज्ञापन


पार्टी का नाम बदलने के बाद केसीआर ही यह पहली दिल्ली यात्रा है। दफ्तर के शुभारंभ के मौके पर विशेष पूजा 'यगम' भी रखी गई। बीआरएस का दफ्तर दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर खोला गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, जेडीएस के नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी बीआरएस के दफ्तर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे। 
विज्ञापन

 


बीआरएस के सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री वेमुला प्रशांत रेड्डी और राज्यसभा सदस्य जे संतोष कुमार ने रविवार को पार्टी कार्यालय के उद्घाटन और 'यगम' की तैयारी का जायजा लिया था। इस अवसर पर प्रसिद्ध वास्तु विशेषज्ञ सुद्दल सुधाकर तेजा भी उपस्थित थे।

पिछले साल रखी थी आधारशिला
सीएम के. चंद्रशेखर राव ने वसंत विहार में केंद्र द्वारा आवंटित भूमि पर पिछले साल सितंबर में दिल्ली में टीआरएस कार्यालय की आधारशिला रखी थी। इससे पूर्व केसीआर ने इस साल की अपनी पहली दिल्ली यात्रा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी।


लाल किले पर ऊंची उड़ान भरेगा गुलाबी झंडा
चुनाव आयोग ने टीआरएस का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति करने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद केसीआर ने 9 दिसंबर को हैदराबाद में औपचारिक रूप से बीआरएस का गुलाबी रंग का झंडा फहराया था और विश्वास जताया था कि 'गुलाबी झंडा एक दिन लाल किले पर ऊंची उड़ान भरेगा'।

हैदराबाद में पार्टी के मुख्यालय में बीआरएस के झंडा लहराने के बाद पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 'अबकी बार किसान सरकार' का नारा दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में नई आर्थिक, पर्यावरण, पानी, बिजली और महिला सशक्तिकरण नीतियों की जरूरत है।

 

BRS office Delhi: ने किया भारत राष्ट्र समिति के दिल्ली दफ्तर का उद्घाटन, अखिलेश—कुमार स्वामी भी पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed