{"_id":"62d188438695da71537d7a35","slug":"kcr-speaks-to-opposition-leaders-over-fight-against-nda-govts-anti-people-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCR: केसीआर ने गैर-भाजपा दलों के नेताओं से किया संपर्क, केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू किया अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
KCR: केसीआर ने गैर-भाजपा दलों के नेताओं से किया संपर्क, केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू किया अभियान
Fri, 15 Jul 2022 09:11 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:11 PM IST
सार
केसीआर ने राजद नेता तेजस्वी यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन समेत कई नेताओं से बात की है। विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों या प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने केसीआर के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
केसीआर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के के.चंद्रशेखर राव ने केंद्र की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपने अभियान के तहत कई गैर-भाजपा दलों के नेताओं से संपर्क किया है।
टीआरएस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी के अध्यक्ष ने एनसीपी के शरद पवार, टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल से बात की। सूत्रों ने बताया कि वह संघीय सुरक्षा की अपनी कोशिशों को तेज करेंगे क्योंकि देश में धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं। राव, एनडीएस सरकार को बेनकाब करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जो देश को आर्थिक संकट में ले जा रही है।
कई मुद्दों पर केंद्र और भाजपा के मुखर विरोधी रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री देशव्यापी प्रदर्शन कर सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये को बेनकाब करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
केसीआर इन नेताओं से की बात
सूत्रों के मुताबिक, केसीआर ने राजद नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन के करीबी समेत कई नेताओं से बात की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों या प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं ने केसीआर के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
राव ने पिछले कुछ समय से भाजपा सरकार की 'जनविरोधी' नीतियों के खिलाफ विभिन्न दलों को एकजुट करने के प्रयास तेज कर दिए हैं और पवार, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव सहित विभिन्न विपक्षी नेताओं से मुलाकात की है।
डबल इंजन सरकार को लेकर ऐसे साधा था निशाना
राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का अबतक का सबसे कमजोर और अक्षम प्रधानमंत्री बताते हुए 10 जुलाई को कहा था कि केंद्र में डबल इंजन वाली गैर-भाजपा सरकार की जरूरत है।