फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCR says he will write to PM Modi to demand Bharat Ratna for Annabhau Sathe

Maharashtra: केसीआर बोले- अन्नाभाऊ साठे को मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न, पीएम मोदी को लिखूंगा पत्र

Tue, 01 Aug 2023 07:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Aug 2023 07:16 PM IST
सार

Maharashtra: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि वह प्रख्यात मराठी कवि और समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे।

विज्ञापन
KCR says he will write to PM Modi to demand Bharat Ratna for Annabhau Sathe
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव - फोटो : फेसबुक/केसीआर

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को कहा कि वह प्रख्यात मराठी कवि और समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। महाराष्ट्र के सांगली जिले के वाटेगांव में साठे के स्मारक पर गए भारत राष्ट्र समिति (बीएस) के प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर केंद्र को पत्र लिखेगी।

विज्ञापन


उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अन्नाभाऊ साठे को सर्वोच्च सम्मान देने के लिए केंद्र को पत्र लिखने को कहा जिनका जन्म 1 अगस्त 1920 को हुआ था और उनका निधन 18 जुलाई 1969 को हुआ था। राव ने महान कवि की जन्मस्थली वाटेगांव में अन्नाभाऊ साठे के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


साठे पिछड़े मातंग समुदाय से आते थे और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन की आवाज बने। उन्होंने सामाजिक बुराइयों पर हमला करने वाली कविताएं और गीत लिखे। साठे दलितों और अन्य वर्गों के बीच बहुत पूजनीय हैं। केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव महाराष्ट्र में अपनी पार्टी का आधार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने सोलापुर का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव महाराष्ट्र में अपनी पार्टी का आधार फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने सोलापुर का दौरा किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed