Telangana: 'हमारी सरकार ने नौ सालों में मुस्लिम समुदाय पर खर्चे 13 हजार करोड़', जानें KCR ने और क्या कहा
तेलंगाना सीएम का कहना है कि शादी मुबारक योजना के तहत 2014-15 और 2022 के बीच 2,130.92 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पहले चरण में हमने अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल बनवाए। इसके बाद कॉलेज भी बनवाए, जो अल्पसंख्यक आवासीय परिसर थे। 204 अकादमिक संस्थानों में से 107 लड़कों और 97 लड़कियों के लिए आवंटित किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को ईद-उल-फित्र की बधाई दी। राव ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले नौ सालों में मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
राज्य गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक
तेलंगाना सीएम ने कहा कि राज्य गंगा-जमुनी तहजीब की संस्कृति का प्रतीक है। हमारी सरकार हमेशा धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा समुदाय का समर्थन दिया है। हमारी सरकार ने शिक्षा और रोजगार सहित कई क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय का समर्थन किया है।
1,30,560 अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को किया लाभान्वित
तेलंगाना सीएम का कहना है कि शादी मुबारक योजना के तहत 2014-15 और 2022 के बीच 2,130.92 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। पहले चरण में हमने अल्पसंख्यक आवासीय स्कूल बनवाए। इसके बाद कॉलेज भी बनवाए, जो अल्पसंख्यक आवासीय परिसर थे। 204 अकादमिक संस्थानों में से 107 लड़कों और 97 लड़कियों के लिए आवंटित किए। इस योजना से हमारे राज्य के 68,480 लड़के और 62,0800 लड़कियां लाभान्वित हुईं।
हवाई किराया भी देते हैं
मुख्यमंत्री विदेशी छात्रवृत्ति योजना के तहत 20 लाख रुपए और एक तरफ का हवाई किराया दिया जा रहा है। विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को 60 हजार प्रदान किए जाते हैं।