{"_id":"6446bca4976a7b37a20fad16","slug":"kcr-call-to-maharashtra-farmers-abki-baar-kisan-sarkar-latest-news-update-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"KCR: महाराष्ट्र में गरजे केसीआर, महाराष्ट्र के किसानों से बोले- अबकी बार, किसान सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
KCR: महाराष्ट्र में गरजे केसीआर, महाराष्ट्र के किसानों से बोले- अबकी बार, किसान सरकार
Mon, 24 Apr 2023 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:00 PM IST
सार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने कहा कि किसान अपनी जान दे रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में 13 महीने तक आंदोलन करना पड़ा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेद जताया और उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन हासिल कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
KCR
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के किसानों से आह्वान किया कि वे अपने राज्य में कृषक समुदाय की सरकार बनवाएं। केसीआर ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की महाराष्ट्र में तीसरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार किसान सरकार। उन्होंने किसानों से जिला परिषद चुनावों में बीआरएस को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र में प्रशासन का तेलंगाना मॉडल हो।
विज्ञापन
किसान आंदोलन को लेकर कही यह बात
तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव ने कहा कि किसान अपनी जान दे रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में 13 महीने तक आंदोलन करना पड़ा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेद जताया और उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन हासिल कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
भारत को बदलने के लिए अलग तरह की सोच की जरूरत: केसीआर
उन्होंने कहा कि हमें भारत को बदलने के लिए अलग तरह की सोच की जरूरत है। बीआरएस किसी वर्ग या धर्म के लिए नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए है। केसीआर ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में स्थायी कार्यालय बना रही है। उन्होंने कहा कि देश में जरूरत से दोगुना पानी उपलब्ध है लेकिन फिर भी पेयजल का अभाव है।
विज्ञापन
किसानों को दी यह सलाह
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तेलंगाना की तर्ज पर किसानों के लिए बीमा योजना क्यों नहीं है। इस स्थिति से निजात पाने के लिए किसानों को नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने से बचना चाहिए। किसानों को विधायक और सांसद बनने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि वह अपने जैसे लोगों की मदद कर सके।