{"_id":"66d3f89a8a427a9a4700d897","slug":"kc-tyagi-resignation-there-is-speculation-in-political-corridors-he-is-considered-to-be-nitish-right-hand-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"KC Tyagi: केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का दौर; नीतीश के दाहिने हाथ माने जाते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
KC Tyagi: केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का दौर; नीतीश के दाहिने हाथ माने जाते हैं
Sun, 01 Sep 2024 10:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
केसी त्यागी
- फोटो :
एएनआई
विस्तार
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कोई बड़ा कारण नहीं बताया है, बल्कि इसे अपने निजी मामलों तक सीमित रखा है।
केसी त्यागी को जदयू का मुख्य प्रवक्ता और नीतीश कुमार के दाहिने हाथ के तौर पर देखा जाता रहा है। जब भी बिहार सरकार या नीतीश कुमार का राजनीतिक तौर पर कहीं बचाव करना होता था, पार्टी की तरफ से केसी त्यागी ही सबसे पहले सामने आते थे और मजबूत तर्कों के साथ बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड का बचाव करते थे, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। केसी त्यागी के पार्टी प्रवक्ता पद से हटने के बाद पार्टी ने अपना एक मजबूत साथी खो दिया है जो बुरे समय में भी मजबूती के साथ पार्टी और सरकार का बचाव किया करता था। हालांकि, राजीव रंजन प्रसाद अब जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव के लगभग एक साल पहले ही नीतीश कुमार के खास सहयोगी केसी त्यागी का यह इस्तीफा कई मामलों में लोगों को चौंका रहा है। लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि जदयू केसी त्यागी को राज्यसभा भेज सकती है। जदयू सूत्रों के अनुसार, इसके पहले जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक में उन्होंने पार्टी में कोई पद लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें महासचिव और मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्ति दी थी, लेकिन कहां जा रहा है कि कैसी त्यागी इससे संतुष्ट नहीं थे।