फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Tyagi resignation: there is speculation in political corridors he is considered to be Nitish right hand

KC Tyagi: केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारे में अटकलों का दौर; नीतीश के दाहिने हाथ माने जाते हैं

Sun, 01 Sep 2024 10:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Sep 2024 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार
बिहार विधानसभा चुनाव के लगभग एक साल पहले ही नीतीश कुमार के खास सहयोगी केसी त्यागी का यह इस्तीफा कई मामलों में लोगों को चौंका रहा है। लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि जदयू केसी त्यागी को राज्यसभा भेज सकती है।
loader
KC Tyagi resignation:  there is speculation in political corridors he is considered to be Nitish right hand
केसी त्यागी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कोई बड़ा कारण नहीं बताया है, बल्कि इसे अपने निजी मामलों तक सीमित रखा है। 



केसी त्यागी को जदयू का मुख्य प्रवक्ता और नीतीश कुमार के दाहिने हाथ के तौर पर देखा जाता रहा है। जब भी बिहार सरकार या नीतीश कुमार का राजनीतिक तौर पर कहीं बचाव करना होता था, पार्टी की तरफ से केसी त्यागी ही सबसे पहले सामने आते थे और मजबूत तर्कों के साथ बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड का बचाव करते थे, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। 




राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। केसी त्यागी के पार्टी प्रवक्ता पद से हटने के बाद पार्टी ने अपना एक मजबूत साथी खो दिया है जो बुरे समय में भी मजबूती के साथ पार्टी और सरकार का बचाव किया करता था। हालांकि, राजीव रंजन प्रसाद अब जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। 



बिहार विधानसभा चुनाव के लगभग एक साल पहले ही नीतीश कुमार के खास सहयोगी केसी त्यागी का यह इस्तीफा कई मामलों में लोगों को चौंका रहा है। लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि जदयू केसी त्यागी को राज्यसभा भेज सकती है। जदयू सूत्रों के अनुसार, इसके पहले जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक में उन्होंने पार्टी में कोई पद लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें महासचिव और मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के तौर पर नियुक्ति दी थी, लेकिन कहां जा रहा है कि कैसी त्यागी इससे संतुष्ट नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed