{"_id":"6114e43c036ae42ca66d2def","slug":"kaziranga-become-first-national-park-to-be-equipped-with-satellite-phones","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल: सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन काजीरंगा पार्क, अवैध शिकार और बाढ़ से निपटने में मिलेगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहल: सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला देश का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन काजीरंगा पार्क, अवैध शिकार और बाढ़ से निपटने में मिलेगी मदद
Thu, 12 Aug 2021 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:35 PM IST
सार
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने राष्ट्रीय उद्यान के लिए 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत से दस सैटेलाइट फोन खरीदे हैं। बीएसएनल ऑपरेटर के जरिए यह फोन संचालित होंगे।
विज्ञापन
सैटेलाइट फोन से लैस हुआ काजीरंगा पार्क
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काजीरंगा सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है। 27 मई को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध शिकार रोकने के लिए सैटेलाइट फोन लगाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण और वन मंत्री परिमल सुकलाबैद्य, मंत्री केशब महंता और अतुल बोरा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक और आसपास के जिलों के उपायुक्तों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
राज्य के मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने काजीरंगा वन कर्मियों को 10 सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराए हैं। सैटेलाइट फोन शिकारियों पर नजर रखने और बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने में वन कर्मियों को सहायक प्रदान करेगा। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने राष्ट्रीय उद्यान के लिए 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत से दस सैटेलाइट फोन खरीदे हैं। बीएसएनल ऑपरेटर के जरिए यह फोन संचालित होंगे।