फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kathua: Nirmal Singh called minister for explanation who protested against the arrest of accused

कठुआ गैंगरेप: आरोपियों के बचाव में उतरे बीजेपी मंत्रियों से डिप्टी सीएम ने मांगी सफाई

Fri, 13 Apr 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
Kathua: Nirmal Singh called minister for explanation who protested against the arrest of accused
कठुआ गैंगरेप विरोध प्रदर्शन

जम्मू और कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ बर्बरता की हदें पार करने वाले आरोपियों के खिलाफ देशभर में गुस्सा है। सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। गुरुवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कठुआ की निर्भया के लिए इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जिसमें कई बड़े नेता सहित प्रियंका गांधी ने भी हिस्सा लिया। वहीं विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने भी पीड़िता के लिए न्याय की मांग की लेकिन उन्हें अपनी ही पार्टी से कोई समर्थन नहीं मिला। उन्होंने लिखा था- हम इंसान के तौर पर नाकाम हो गए हैं आशिफा लेकिन उसे न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने अपने दो भाजपा नेताओं और सरकार में मंत्री लाल सिंह और चंदर प्रकाश गंगा को सफाई देने के लिए बुलाया था। दोनों ही नेताओं ने इस बात से साफ इंकार किया कि उन्होंने सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है। दोनों ने मामले के आरोपियों का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें परिस्थितिवश इस तरह चित्रित किया जा रहा है। सिंह और गंगा ने 4 मार्च को इस मामले में हिंदू एकता मंच द्वारा बुलाई गई रैली में कथित तौर पर एक हिंदू की गिरफ्तारी का विरोध किया था। उन्होंने क्राइम ब्रांच और जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट को जंगल राज करार दिया था।
विज्ञापन


वहीं सीएम महबूबा मुफ्ती का कहना है कि उनकी सरकार नाबालिगों का बलात्कार करने वालों को मौत की सजा देने का कानून बनाएगी। उन्होंने ट्वीट किया- हम इस तरह किसी दूसरे बच्चे को पीड़ित नहीं बनने देंगे। मुकदमे के लिए राज्य सरकार ने दो विशेष सरकारी वकील नियुक्त किए है जो सिख हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस गैंगरेप की सोशल मीडिया पर आलोचना की। गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि कोई कैसे इन अपराधियों को बचा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया- इस तरह का अपराध करने वालों को कोई कैसे बचा सकता है? कठुआ में आशिफा के साथ जो हुआ वह मानवता के खिलाफ अपराध है और यह बिना दंडित हुए नहीं रह सकता। हम क्या बन गए हैं अगर हम राजनीति को इस तरह की अकल्पनीय क्रूरता के साथ हस्तक्षेप करने दें वो भी एक मासूम बच्चे पर? इस मामले पर भाजपा सांसद और मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान आरोपियों के पक्ष में पूरी तरह से उतर आए। वहीं जम्मू बार एसोसिएशन ने आरोपियों को निर्दोष करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed