फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmiri Separatist leader Mirwaiz Umar Farooq appeared in front of NIA in Terror Funding case

टेरर फंडिंग मामला: एनआईए के सामने हुर्रियत नेता मीरवाइज की पेशी, गनी बट और बिलाल लोन भी साथ

Mon, 08 Apr 2019 01:42 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 08 Apr 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Separatist leader Mirwaiz Umar Farooq appeared in front of NIA in Terror Funding case
मीरवाइज उमर फारूक - फोटो : ANI

आतंकवाद को वित्त पोषण के मामले में दो बार समन नजरअंदाज करने के बाद हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक राष्ट्रीय जांच एजेंसी के समक्ष सोमवार को पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने अपने दिये आश्वासन के अनुरूप मीरवाइज को दिल्ली हवाईअड्डा पहुंचने पर सुरक्षा मुहैया कराई गई। मीरवाइज ने दिल्ली स्थित एजेंसी के मुख्यालय में पेशी पर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।

विज्ञापन


मीरवाइज के साथ हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता अब्दुल गनी बट, बिलाल लोन और मौलाना अब्बास अंसारी भी यहां आए। हुर्रियत नेता को इससे पहले 11 और 18 मार्च को दिल्ली स्थित एजेंसी मुख्यालय में पेश होने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसमें असमर्थता जताई थी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह जारी तीसरे समन में एनआईए ने मीरवाइज को सुरक्षा मुहैया कराने का वादा किया था। एनआईए अपनी जांच में आतंकवादी कृत्यों, सुरक्षा बलों पर पथराव, स्कूलों में आगजनी और सरकारी प्रतिष्ठानों को क्षतिग्रस्त करने वाली गतिविधियों के वित्त पोषण के पीछे खड़े पूरे तंत्र का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पाकिस्तान स्थित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के अलावा सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज के नेतृत्व वाली हुर्रियत कांफ्रेंस के धड़े, हिज्बुल मुजाहिदीन और दुख्तरान-ए-मिल्लत जैसे संगठन भी आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed