{"_id":"5f9b30ba8ebc3e1a22571e71","slug":"kashmiri-pandit-organizations-support-the-centres-decision-to-buy-land-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडित संगठनों ने केंद्र के जम्मू और कश्मीर में जमीन खरीद सकने के फैसले का किया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीरी पंडित संगठनों ने केंद्र के जम्मू और कश्मीर में जमीन खरीद सकने के फैसले का किया समर्थन
Fri, 30 Oct 2020 02:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
kashmiri pandit
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी पंडित संगठनों ने जम्मू और कश्मीर में भारतीयों को भूमि खरीदने की अनुमति देने संबंधी केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया। इन संगठनों में रूट्स इन कश्मीर (आरआईके), जम्मू-कश्मीर विचार मंच (जेकेवीएम) और यूथ फॉर पनुन कश्मीर आदि संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन
रूट्स इन कश्मीर की एक विज्ञप्ति के अनुसार, जेकेवीएम के अध्यक्ष दिलीप मट्टू ने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय ने हमेशा भारतीयों के अधिकारों को किसी भी समुदाय या क्षेत्रीय आकांक्षाओं से ऊपर रखा है। उन्होंने कहा कि हमने पलायन चुना है लेकिन राष्ट्र की एकता और अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया। आरआईके के प्रवक्ता राहुल महानूरी ने कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ने वाले सैनिक भारत के अलग-अलग हिस्से से आते हैं और हजारों सैनिकों ने तो अपने प्राणों की आहुति दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह अब तक अन्यायपूर्ण कदम था कि सुरक्षा के लिए तैनात जवान या शहीदों के परिवार वाले यहां जमीन नहीं खरीद सकते। एक्टिविस्ट नेत्री भट ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वन नेशन, वन लॉ और वन रूल को स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन