फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karunanidhi  younger son Stalin can be formed on August 28 by DMK president

करुणानिधि के छोटे बेटे स्टालिन 28 अगस्त को बन सकते हैं द्रमुक अध्यक्ष, बड़े भाई ने उठाए सवाल

Tue, 21 Aug 2018 09:18 AM IST
भाषा, चेन्नई
भाषा, चेन्नई Updated Tue, 21 Aug 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Karunanidhi  younger son Stalin can be formed on August 28 by DMK president

दिवंगत नेता एम करुणानिधि के छोटे बेटे और द्रमुक के कार्यवाहक अध्यक्ष एम के स्टालिन को 28 अगस्त को पार्टी की आम परिषद बैठक में नया प्रमुख चुने जाने की तैयारी है। पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी मुख्यालय ‘अन्ना अरिवालयम’ में होने वाली बैठक का एजेंडा पार्टी का नया अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष चुनना है।

विज्ञापन


स्टालिन के बड़े भाई एम के अलागिरि के अपने भाई के नेतृत्व पर सवाल उठाने के कुछ ही दिन बाद द्रमुक ने आज घोषणा की कि उसकी आम परिषद की बैठक 28 अगस्त को होगी। अलागिरि ने कहा था कि उनके पिता के सच्चे वफादार उनके साथ हैं। पार्टी के महासचिव के अनबाझागन ने यहां एक विज्ञप्ति में आम परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों से बैठक में हिस्सा लेने को कहा।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि अलागिरि के विरोध का स्टालिन के अध्यक्ष चुने जाने पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि पार्टी इकाइयां दृढ़ता से उनके (स्टालिन के) साथ हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की कुड्डालूर पश्चिम जैसी जिला इकाइयों ने स्टालिन को अध्यक्ष बनाने के लिये पहले ही सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि जहां स्टालिन पार्टी अध्यक्ष होंगे, वहीं वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रधान सचिव दुरैमुरुगन को पार्टी का कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया जा सकता है। करुणानिधि का लंबी बीमारी के बाद गत सात अगस्त को निधन हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही स्टालिन को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed