{"_id":"5a9bd7844f1c1b2d068b9a99","slug":"karti-chidambram-says-all-allegations-against-me-are-false-and-politically-motivated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"INX मीडिया केस: इंद्राणी और पीटर से आमना-सामना के बाद खुश नजर आए कार्ति, बोले- मुझे फंसाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
INX मीडिया केस: इंद्राणी और पीटर से आमना-सामना के बाद खुश नजर आए कार्ति, बोले- मुझे फंसाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Mar 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम
मीडिया समूह में विदेशी निवेश की अनुमति दिलाने के लिए घूस लेने के मामले में पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को आगे की पूछताछ के लिए आज सुबह मुंबई लाया गया। जहां सीबीआई उन्हें मुंबई के बायाकुला जेल ले गई। वहां इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी से उनका आमना-सामना कराया गया। इस दौरान सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सीबीआई कार्ति को मुंबई से दिल्ली ले गई।
घंटों चली मुलाकात के बाद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ चल रही कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। बता दें कि जब कार्ति को सीबीआई मुंबई लेकर पहुंची तो वह चुपचाप बायाकुला जेल चले गए, लेकिन जब वह बाहर आए तो बहुत खुश नजर आए। कार्ति हीरो स्टाइल में मीडिया और वहां खड़े लोगों को हाथ हिलाकर हंसते नजर आए।

Trending Videos
सीबीआई ने कार्ति और उनके सीए भास्करन को जमानत दिए जाने का विरोध किया था
Karti Chidambaram on CBI remand
आपको बता दें कि कार्ति से 1 मार्च से पूछताछ हो रही है। सीबीआई ने उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में भी पेश किया था। जहां सीबीआई ने कार्ति और उनके सीए भास्करन को जमानत दिए जाने का विरोध किया था। सीबीआई के निवेदन को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने कार्ति और भास्करन की कस्टडी बढ़ाने के आदेश दिए थे।
सीबीआई का कहना है कि मामले में हुए अवैध लेन-देन के पुख्ता सबूत हमारे पास हैं। अगर कार्ति को जमानत दी जाती है तो वह उन सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। वहीं कार्ति की तरफ से दलील पेश कर रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस के दौरान सीबीआई को कुंभकर्ण करार दिया था।
मालूम हो कि कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि साल 2007 में जब पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे, उस वक्त आईएनएक्स मीडिया कंपनी ने विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) से क्लीयरेंस लेकर 305 करोड़ रुपये विदेशी फंड प्राप्त किए थे। इसके एवज में कार्ति को रिश्वत मिली थी।