फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Work from home advisory to ORR based companies till 2022, advisory issued for companies

कर्नाटक: ओआरआर स्थित कंपनियों को 2022 तक वर्क फ्रॉम होम की सलाह, कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी

Tue, 24 Aug 2021 02:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Aug 2021 02:09 PM IST
सार

आउटर रिंग रोड पर कई आइटी कंपनियां स्थित हैं। यहां जल्द ही मेट्रो का काम प्रस्तावित है, इसे पूरा होने में तकरीबन दो साल लगेंगे। ऐसे में सरकार ने यहां स्थित कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। 

विज्ञापन
Karnataka: Work from home advisory to ORR based companies till 2022, advisory issued for companies
Work From Home - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कर्नाटक में आउटर रिंग रोड पर प्रस्तावित मेट्रो के काम के कारण कंपनियों को डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, टीवी व विज्ञान एप्र प्रौद्योगिकी की ओर से पत्र भेजा गया है। इसमें सलाह दी गई है कि कंपनियां दिसंबर 2022 तक वर्क फ्रॉम होम जारी रखें। 

विज्ञापन

इस पत्र में बंगलूरू मेट्रो रेल कार्पोरेशन का हवाला देते हुए लिखा गया है कि आउटर रिंग रोड पर सेंट्रल सिल्क बोर्ड से केआर पुरम तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन के कारण कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ईवी रमना रेड्डी ने कहा है कि यह काम डेढ से दो साल तक चल सकता है। इसलिए कंपनियां कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम जारी रखें। 
विज्ञापन

अर्बन लैंड ट्रांसपोर्ट निदेशालय की कमिश्नर वी. मंजुला ने कहा कि हमें लगेगा कि वर्क फ्रॉम होम को और नहीं बढ़ाया जा सकता तो हम इस पर विचार करेंगे। कंपनियां अपने कर्मचारियों को बस, मोटरसाइकिल से यात्रा के लिए प्रोत्साहित करें। क्येांकि, हमारी ओर से कंपनियों को सिर्फ एक सलाह दी गई है। उधर,  एडमिशनल चीफ सेक्रेटरी ईवी रमन रेड्डी ने कहा कि हमारी ओर से सिर्फ एक सलाह दी गई थी। कंपनियों को इसे मानना जरूरी नहीं है। अगर, जरूरी हो तो कंपनियां वर्क फ्रॉम ऑफिस भी शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महज पांच प्रतिशत कर्मचारी ही आ रहे ऑफिस 
जानकारों का मानना है कि आउटर रिंग रोड पर करीब 12 हजार कर्मचारी काम करते हैं। इसमें से पांच प्रतिशत कर्मचारी ही अभी वापस आ रहे हैं। सरकार की इस एडवाइजरी का कंपनियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं , सिस्को ने स्थाई तौर पर वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी ही लागू कर दी है और सैप, वालमार्ट, इंटेल जैसी कंपनियों ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


आउटर रिंग रोड कंपनी एसोसिएशन के ऑपरेशन मैनेजर कृष्ण कुमार का कहना है कि हम सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी को समझ रहे हैं। इसके बावजूद हम अभी भी सरकार की ओर से नई एडवाइजरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed