फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka woman allegedly died by suicide after killing her two children in the KGF taluk

कर्नाटक: KGF में महिला ने अपने 2 बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

Wed, 25 Dec 2024 11:04 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलार Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Dec 2024 11:04 PM IST
सार

 Karnataka: महिला ने कथित तौर पर अपनी सात वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को फंदे से लटका कर मार डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Karnataka woman allegedly died by suicide after killing her two children in the KGF taluk
अफसर के बेटे ने पढ़ाई के दबाव में कर ली खुदकुशी

विस्तार

कर्नाटक के कोलार जिले के केजीएफ तालुका में 38 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद कथित तौर पर बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान थिपम्मा के तौर पर हुई है। वह एक गृहिणी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला की 20 साल पहले शादी हुई थी और उसके पति के साथ रिश्ते तनावपूर्ण थे। जिसके चलते वह परेशान चल रही थी। पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि पति के साथ तनावपूर्ण संबंध होने के कारण ही महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपनी सात वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को फंदे से लटका कर मार डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने शव देखे और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed