{"_id":"5fa1dde68ebc3e9b90283966","slug":"karnataka-will-bring-legislation-to-ban-religious-conversion-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध के लिए कर्नाटक भी लाएगा कानून","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध के लिए कर्नाटक भी लाएगा कानून
Wed, 04 Nov 2020 04:17 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सीटी रवि (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
येदियुरप्पा सरकार में पर्यटन मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार सिर्फ शादी के लिए होने वाले धर्म परिवर्तनों पर प्रतिबंध के लिए कानून लाएगी। यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश के बाद कर्नाटक चौथा भाजपा शासित राज्य है जिसने इस तरह का कानून लाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रवि ने कहा, जिहादी अगर राज्य की महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने की साजिश करेेंगे तो सरकार चुप नहीं बैठेगी। मंत्री का यह बयान इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद आया है जिसमें कोर्ट ने सिर्फ शादी के लिए किए गए धर्म परिवर्तन को अवैध ठहराया था।
विज्ञापन
रवि ने ट्वीट किया, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार एक नया कानून लाएगी जिसमें शादी के लिए धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध होगा। जो भी इस प्रक्रिया में संलिप्त पाया जाएगा उसे सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन