फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Two groups clash after stones pelted at Ganpati idol procession in Mandya news updates

कर्नाटक के मांड्या में बवाल: गणेश विसर्जन के दौरान बहस से लेकर पत्थरबाजी, आगजनी तक; जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Thu, 12 Sep 2024 10:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 12 Sep 2024 10:32 AM IST
सार

कर्नाटक के मांड्या में बुधवार को दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव फैल गया। पत्थरबाजी के बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आज नागमंगला में आज बंद का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Karnataka: Two groups clash after stones pelted at Ganpati idol procession in Mandya news updates
कर्नाटक के मांड्या में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के मंड्या में गणेश जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प से पूरा इलाका तनावपूर्ण हो गया। दरअसल, यह झड़प गणेश विसर्जन के दौरान हुई। बदरीकोप्पलू से श्रद्धालु दो गणेश मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही जुलूस एक धार्मिक स्थल पर पहुंचा, कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया, जिससे दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। इस घटना के बाद, दोनों गुटों ने अपने-अपने धार्मिक नारे लगाने शुरू कर दिए। हालात इतने खराब हो गए कि उपद्रवियों ने पथराव के बाद कई दुकानों और कपड़ों के साथ-साथ बाइक के शोरूम को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं बेकाबू भीड़ ने सड़क पर खड़ी बाइकों को भी फूंक दिया। हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, बदरिकोप्पलु गांव के युवक गणेश विसर्जन के लिए जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस नागमंगला की मुख्य सड़क पर एक मस्जिद के पास से गुजरा। बताया जा रहा कि इस दौरान जुलूस पर पथराव हुआ। हालात बिगड़ गए और दोनों समुदायों के बीच झड़प होने लगीं। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो गुस्साए हिंदू समुदाय के लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने आज नागमंगला में बंद का आह्वान किया।
विज्ञापन


करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया
इस मामले में पुलिस ने 52 लोगों को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद पकड़े गए लोगों के परिजन थाने के सामने इकट्ठा हो गए और अपने लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। उन्होंने कहा, 'हमारे लोगों ने कुछ भी गलत नहीं किया, उन्हें बिना किसी कारण के गिरफ्तार किया गया है।' इस दौरान महिलाओं ने रोना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस ने समझाया कि सभी को पूछताछ के लिए लाया गया है, जो भी निर्दोष होगा, उसे छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले एसपी बालादंडी?
इस घटना के बाद मांडया के एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि जब गणेश जुलूस मस्जिद के पास पहुंचा तो जुलूस को वहां से आगे बढ़ने में थोड़ा समय लग गया। इस पर दोनों समुदायों के बीच बहस शुरू हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज के बाद लोग पुलिस स्टेशन के सामने पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। दूसरे समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए और पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क किनारे कुछ बाइक और दुकानों में आग भी लगा दी।

इलाके में हाई अलर्ट का एलान
एसपी के मुताबिक स्थिति अब नियंत्रण में है। हमारे पास पर्याप्त पुलिस बल है। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। किसी को बड़ी चोट नहीं आई है। केवल कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट का एलान किया है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (उपद्रव या आशंका वाले खतरे के तत्काल मामलों में जारी आदेश) की धारा 163 लागू कर दी है।




केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने घटना की निंदा की
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मांड्या जिले के नागमंगला में गणेश विसर्जन के दौरान हुई एक हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वह इस घटना की घोर निंदा करते हैं, जो नागमंगला में गणेश विसर्जन के दौरान घटी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से एक समूह ने जानबूझकर भगवान गणपति की शोभायात्रा में शांतिपूर्वक चल रहे भक्तों को निशाना बनाते हुए पत्थर और चप्पल फेंके, पेट्रोल बम फोड़े और तलवारें लहराईं। यह शहर में शांति और व्यवस्था की असफलता का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा कि जब उस समुदाय के असामाजिक तत्व पुलिस स्टेशन के सामने सुरक्षा की मांग कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को उत्पीड़ित करते हैं, तो सवाल उठता है कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने स्थानीय पुलिस की विफलता पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed