फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka: to win south bJP will put all efforts of its top leaders

कर्नाटक में माहौल बनाने के लिए दिग्गजों को उतारेगी भाजपा

Wed, 01 Nov 2017 01:24 PM IST
संजय मिश्र / अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
karnataka: to win south bJP will put all efforts of its top leaders

कर्नाटक के सियासी माहौल को भगवामय बनाने की कवायद में भाजपा अभी से ही देशभर के अपने दिग्गजों को वहां उतारने की तैयारी में है। इस प्रयास में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयूरप्पा के नेतृत्व में कांग्रेस के सिद्दरमैय्या सरकार के खिलाफ 2 नवंबर से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा के दौरान सूबे के अलग-अलग शहरों में अपने वरिष्ठ नेताओं का कार्यक्रम बनाया है। 

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही बीदर रैली के जरिए सूबे के सियासी माहौल को गरम कर चुके हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2 नवंबर को बंगलूरू में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। शाह के बाद सूबे में भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के जाने का कार्यक्रम है। पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के मंत्री और पार्टी संगठन के प्रमुख चेहरे इन कार्यक्रमों में अलग-अलग जगह शामिल होंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें: फोन में देखकर भी BJP नेता ने गलत गाया 'वंदे मातरम', सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी, उमा और निरंजन ज्योति बनाएंगे माहौल 
कर्नाटक में हिंदुत्व के मुद्दों को उभार देने के लिए भाजपा ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती और साध्वी रंजन ज्योति को भी येदियूरप्पा की परिवर्तन यात्रा में शामिल कराने का निर्णय लिया है। सूत्र बताते हैं कि सूबे में हिंदुत्व की आवाज बुलंद करने के लिए उमा भारती 20 नवंबर को बेलगांव, साध्वी निंरजन ज्योति 11 दिसंबर को यादगीर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 दिसंबर को चिकमंगलूरू में पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। 

येदियूरप्पा के लिए केंद्रीय मंत्री भी संभालेंगे मोर्चा

karnataka: to win south bJP will put all efforts of its top leaders
राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

भाजपा के लिए दक्षिण का द्वार कहे जाने वाले राज्य कर्नाटक की सत्ता में येदियूरप्पा को काबिज कराने के लिए पार्टी रणनीतिकारों ने कई केंद्रीय मंत्रियों को भी मोर्चे पर उतारने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री अलग-अलग जगहों पर पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ कांग्रेस के चेहरे को भी बेनकाब करेंगे।

इस कवायद में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन 4 नवंबर को तूमकूर में, राज्यवर्धन राठौर 8 नवंबर को कुर्ग, वित्त मंत्री अरुण जेटली 11 नवंबर को मैंगलोर, सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी 28 नवंबर को बागलकोट, गृह मंत्री राजनाथ सिंह 21 दिसंबर को हुबली, नितिन गडकरी 28 दिसंबर को सिमोगा और थावरचंद गहलोत 8 जनवरी को चित्रदुर्ग में परिवर्तन यात्रा में शामिल होकर रैली को संबोधित करेंगे।

इनके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावडेकर के भी कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। 

ये पढ़ाएंगे सुशासन का पाठ

karnataka: to win south bJP will put all efforts of its top leaders
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

कर्नाटक की जनता के बीच भाजपाशासित राज्यों के सुशासन का अहसास कराने के लिए पार्टी ने अपने प्रमुख मुख्यमंत्रियों का भी कर्नाटक में कार्यक्रम बनाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह 11 नवंबर को उडूपी में, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी 14 नवंबर को उत्तर कन्नड़ में, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 नवंबर को विजयपुर में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस 7 दिसंबर को बीदर में और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 25 जनवरी को मैसूर में परिवर्तन रैली में शामिल होकर जनता ‌को सुशासन का अहसास कराएंगे। 

युवाओं को रिझाएगी भाजपा की त्रिमूर्ति 
युवाओं को रिझाने के लिए भाजपा ने युवा मोर्चा के अपने त्रिमूर्ति नेताओं को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। भाजयुमो अध्यक्ष पूनम महाजन 9 दिसंबर को कलबुर्गी में, सांसद अनुराग ठाकुर 25 दिसंबर को दावनगीरी में और पंकजा मुंडे 7 जनवरी को बेल्लारी में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी।

इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी भी पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 85 दिनों से ज्यादा चलने वाली यह यात्रा सूबे की सभी 224 विधानसभा सीटों से गुजरते हुए 28 जनवरी को समाप्त होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed