{"_id":"62b94751b4d0353f53127d5a","slug":"karnataka-teacher-suspended-for-arguing-with-union-minister-audio-of-conversation-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: केंद्रीय मंत्री से बहस करने पर कर्नाटक का शिक्षक सस्पेंड, बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: केंद्रीय मंत्री से बहस करने पर कर्नाटक का शिक्षक सस्पेंड, बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल
Mon, 27 Jun 2022 11:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:29 AM IST
सार
दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें मंत्री को यह कहते हुए सुना गया कि वे उर्वरकों की कमी के बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पाटिल को स्थानीय विधायक से बात करने को कहा।
विज्ञापन
phone tapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्यमंत्री भगवंत खुबा से फोन पर बहस करने वाले कर्नाटक के बीदर के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस शिक्षक की मंत्री के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
कर्नाटक के शिक्षा विभाग ने बीदर जिले के हेदापुरा गांव के शिक्षक कुशल पाटिल को निलंबित करने का आदेश जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुशल पाटिल ने केंद्रीय मंत्री खुबा को फोन कर क्षेत्र में उर्वरकों की कमी पर चिंता जताई थी।
विज्ञापन
दोनों के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें मंत्री को यह कहते हुए सुना गया कि वे उर्वरकों की कमी के बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पाटिल को स्थानीय विधायक से बात करने को कहा। खुबा ने कहा कि वह पहले ही राज्यों को खाद भेज चुके हैं।
विज्ञापन
मंत्री को दी धमकी, दोबारा नहीं चुने जाएंगे
जैसे ही शिक्षक पाटिल ने केंद्रीय मंत्री खुबा को धमकी दी कि उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र से वोट मांगने की चुनौती दी और कहा कि उन्हें बीदर लोकसभा क्षेत्र से फिर से नहीं चुना जाएगा, इस पर दोनों के बीच गरमागरमी हो गई। ऑडियो टेप वायरल होने पर जांच शुरू होने के बाद शिक्षा अधिकारी की ओर से पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद लापरवाही और गैरजिम्मेदारी और कदाचार के आरोप में पाटिल को निलंबित कर दिया गया।
मंत्री से सवाल पूछने का हक : पाटिल
पाटिल पर जानबूझकर टेलीफोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने का आरोप है। पाटिल ने बातचीत में यह भी कहा कि वे खुद एक कृषक परिवार से आते हैं। हाल के मौसमों में उर्वरक प्राप्त करने में कठिनाई को लेकर उन्हें मंत्री से सवाल पूछने का हक है, क्योंकि वह उनके चुनाव क्षेत्र के हैं।