फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Swami of Lingayat Math commits suicide, was disturbed by audio clips of two women

Karnataka : लिंगायत मठ के स्वामी ने की खुदकुशी , दो महिलाओं के ऑडियो क्लिप से परेशान थे

Tue, 06 Sep 2022 08:29 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Sep 2022 08:29 AM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि बसवा सिद्धलिंग स्वामी कथित तौर पर उस ऑडियो क्लिप से परेशान थे, जिसमें कर्नाटक के मठों में यौन उत्पीड़न के कथित मामलों को लेकर दो महिलाएं चर्चा कर रही थीं। इन महिलाओं ने ऑडियो में उनके नाम का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Karnataka: Swami of Lingayat Math commits suicide, was disturbed by audio clips of two women
लिंगायत मठ के संत बसवा सिद्धलिंग स्वामी ने जान दे दी। - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक के श्री गुरु मैदिवालेश्वर लिंगायत मठ के संत बसवा सिद्धलिंग स्वामी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार को राज्य के बेलगावी जिले में स्थित मठ में हुई। मामला कर्नाटक के मठों में यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बसवा सिद्धलिंग स्वामी सोमवार को मठ में अपने कमरे में फांसी पर लटके पाए गए। वे गुरु मैदिवालेश्वर मठ के प्रमुख थे। सोमवार सुबह जब वे देर तक नहीं जागे तो उनके अनुयायी उनके कक्ष में पहुंचे, उन्हें फांसी पर लटका देख हैरान रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास से एक पत्र बरामद किया है। यह सुसाइड नोट बताया जा रहा है। उनकी मौत के कारणों की पड़ताल जारी है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, यह अभी पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि बसवा सिद्धलिंग स्वामी कथित तौर पर उस ऑडियो क्लिप से परेशान थे, जिसमें कर्नाटक के मठों में यौन उत्पीड़न के कथित मामलों को लेकर दो महिलाएं चर्चा कर रही थीं। इन महिलाओं ने ऑडियो में उनके नाम का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसवा सिद्धलिंग स्वामी की खुदकुशी की घटना एक अन्य लिंगायत मठ के प्रमुख शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू द्वारा दो नाबालिग छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले में जेल जाने के बीच हुई है।  शरणारू को कोर्ट ने 14 सितंबर तक जेल भेज दिया है। उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम पॉक्सो   (POCSO) और एससी एसटी एक्ट  (SC-ST ACT ) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed