फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Andhra Pradesh clash After Karnataka: Stone pelting on Hanuman Jayanti procession, many injured

कर्नाटक के बाद आंध्र में भी बवाल: हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर पत्थरबाजी, 15 लोग घायल

Sun, 17 Apr 2022 11:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद/ बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद/ बेंगलुरु Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Apr 2022 11:42 AM IST
सार

शनिवार रात अचानक कर्नाटक में पुलिस स्टेशन पर पथराव के बाद आंध्र प्रदेश में हनुमान जन्मोत्सव जुलूस पर भी पत्थरबाजी हुई। इसमें 15 लोग घायल हो गए। अभी तक 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Andhra Pradesh clash After Karnataka: Stone pelting on Hanuman Jayanti procession, many injured
कर्नाटक में ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पथराव - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश में भी पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुरनूल जिले के अलूर में दो समुदायों में झड़प हो गई। इसके बाद स्थिति हिंसक हो गई और दोनों ओर से पथराव किया गया। इस झड़प में 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि, घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन

 

कुरनूल एसपी ने बताया कि, यह घटना हनुमान जन्मोत्सव पर जुलूस निकालने के दौरान हुई। इसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


कर्नाटक में भी हुआ था बवाल
शनिवार देर रात कर्नाटक के हुबली से भी पथराव का मामला सामने आया है। यहां ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर अराजक तत्वों ने पत्थराबाजी की। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस कमिश्ननर लाभूराम ने बताया कि, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि, अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात अचानक भारी भीड़ पुलिस स्टेशन पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को नियंत्रित किया। 

कुछ वीडियो भी आए सामने
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें भीड़ आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। इसके अलावा एक अस्पताल और हनुमान मंदिर पर भी पथराव की खबरें सामने आई हैं। 


40 लोग गिरफ्तार 
पुलिस आयुक्त लाभू राम ने बताया कि, थाने के बाहर जमा भीड़ ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। भीड़ ने पुलिस अधिकारियों पर भी पथराव किया। इस मामले में छह मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं हिंसक गतिविधि में शामिल 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed