फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Special court rejects Closure report against ADGP Alok Kumar in bribery case

Karnataka: रिश्वत मामले में एडीजीपी आलोक कुमार के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट खारिज, कोर्ट खुद करेगा जांच

Fri, 23 Dec 2022 01:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Dec 2022 01:01 PM IST
सार

विशेष अदालत ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार व अन्य दो अधिकारियों के खिलाफ सबूतों के अभाव में पेश की गई क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। तीनों पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

विज्ञापन
Karnataka: Special court rejects Closure report against ADGP Alok Kumar in bribery case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक कुमार व अन्य दो अधिकारियों के खिलाफ सबूतों के अभाव में पेश की गई क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। तीनों पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। इस मामले में कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस द्वारा अदालत में क्लोजर रिपोर्ट लगाई गई थी। 

विज्ञापन


विशेष अदालत ने अपने आदेश में क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा है कि अदालत शिकायत की जांच दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 200 के तहत करेगी। यह धारा अदालत को शिकायत का संज्ञान लेने और स्वयं परीक्षा शुरू करने की अनुमति देता है।
विज्ञापन


2014 का है मामला 
एक व्यक्ति मल्लिकार्जुन एमबी ने इस मामले में 2014 में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा गया था कि वह 2014 में ऑरेंज बार एंड रेस्तरां में हुई लड़ाई में शामिल थे। उस समय, व्यलीकावल पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल चंद्रशेखर ने इस मामले को रफा-दफा करने के लिए पांच लाख रुपये की रिश्वत ली थी। इसके बाद तत्कालीन एसीपी दानेश्वर राव और व्यालिकवाल पुलिस इंस्पेक्टर शंकरचारी पर चंद्रशेखर के माध्यम से 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। घटना के अगले दिन उन्होंने कथित तौर पर तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के नाम पर मल्लिकार्जुन से 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने कथित तौर पर मल्लिकार्जुन को 48 घंटे के भीतर भुगतान नहीं करने पर गंभीर आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में लगाई गई थी क्लोजर रिपोर्ट

इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने जांच पूरी करके सात साल बाद 19 मार्च, 2022 को मामले में कोई सबूत नहीं होने की बात कहते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। इसके बाद शिकायत करना मल्लिकार्जुन ने इसी साल मार्च में क्लोजर रिपोर्ट को लेकर विरोध ज्ञापन दाखिल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed