{"_id":"6047b1088ebc3ec79c6ae933","slug":"karnataka-speaker-refers-breach-of-privilege-notice-against-congress-mla-bk-sangamesh-to-assembly-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : कांग्रेस विधायक को कमीज उतारना पड़ा भारी, विधानसभा अध्यक्ष ने विशेषाधिकार हनन नोटिस समिति को भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : कांग्रेस विधायक को कमीज उतारना पड़ा भारी, विधानसभा अध्यक्ष ने विशेषाधिकार हनन नोटिस समिति को भेजा
Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
बीके संगमेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कांग्रेस विधायक बीके संगमेश के खिलाफ सदन में उनके हाल के अनुचित व्यवहार के लिए विशेषाधिकार हनन के नोटिस को मंगलवार को विपक्षी सदस्यों के विरोध के बावजूद विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।
विज्ञापन
संगमेश को गत चार मार्च को तब 12 मार्च तक के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था जब उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ (ओएनओई) पर विशेष चर्चा के दौरान अपनी पार्टी के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के बीच सदन में अपनी कमीज उतार दी थी।
विज्ञापन
सदन में उपस्थित अपेक्षित सदस्यों के समर्थन से भाजपा के वरिष्ठ विधायक ए ज्ञानेंद्र द्वारा विशेषाधिकार हनन का नोटिस चर्चा के लिए मंजूर किया गया था। हालांकि कांग्रेस सदस्यों द्वारा विरोध और नारेबाजी के चलते विधानसभा में काफी शोरगुल था इसलिए चर्चा नहीं हो सकी और अध्यक्ष ने इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया।
विज्ञापन