फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Shakti scheme 5600 more buses purchase women free travel

Free Bus Travel: कर्नाटक में महिलाओं के लिए 5600 और बसों की खरीद, 'शक्ति योजना' पर CM सिद्धारमैया का निर्देश

Sat, 21 Oct 2023 06:55 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 21 Oct 2023 06:55 PM IST
सार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा को लेकर शक्ति योजना चला रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार इस योजना के तहत 5600 और बस खरीदने जा रही है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को बसें खरीदने का निर्देश दे दिया है।

विज्ञापन
Karnataka Shakti scheme 5600 more buses purchase women free travel
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक की सरकार महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देती है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शक्ति योजना बनाई। शक्ति योजना को मिली सफलता और जनता की प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर सीएम ने अधिकारियों को राज्य सड़क परिवहन निगम के लिए 5,600 और बसें खरीदने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के फैसले के बारे में शनिवार को सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) से बयान जारी किया गया। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री ने नई बसें खरीदने के लिए राज्य के बजट में 500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। खरीद प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आदेश दिया गया है। सरकार का कहना है कि शक्ति योजना शुरू होने के बाद से राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


वाहन निरीक्षण से 83 करोड़ रुपये जुर्माना
सीएम ने यह भी कहा कि यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए अतिरिक्त शेड्यूल और बसों की घोषणा की जानी चाहिए। बैठक में परिवहन विभाग के राजस्व लक्ष्य संग्रह और सड़क परिवहन निगमों के वित्तीय प्रबंधन के बारे में चर्चा की गई। सीएम को बताया गया कि वाहन निरीक्षण से 83 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के साथ ट्रांसजेंडर की भी मुफ्त यात्रा
कर्नाटक सरकार की 'शक्ति' योजना के तहत, राज्य की महिला निवासी राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं। लेकिन 50 प्रतिशत सीटें पुरुषों के लिए भी आरक्षित हैं। महिलाओं के साथ-साथ ट्रांसजेंडर भी मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।


पांच चुनावी गारंटियों में एक, सरकार ने निभाया वादा
बता दें कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में गैर-लक्जरी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि यह उन पांच चुनावी गारंटियों में से एक है जो राज्य में सत्ता में आने के दिन से लागू होगी। बाद में पोल 'गारंटी' योजना लागू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed