{"_id":"64ea3b4299394725b305dd0d","slug":"karnataka-seven-held-for-kidnap-assaulting-two-college-students-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किए सात लोग, दो कॉलेज छात्रों के अपहरण और उन पर हमला करने का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किए सात लोग, दो कॉलेज छात्रों के अपहरण और उन पर हमला करने का मामला
Sat, 26 Aug 2023 11:20 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:20 PM IST
सार
Karnataka: मंगलुरु शहर की पुलिस ने शहर के एक निजी कॉलेज के दो छात्रों के अपहरण और उन पर हमला करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलुरु शहर की पुलिस ने शहर के एक निजी कॉलेज के दो छात्रों के अपहरण और उन पर हमला करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मंगलौर के इब्राहिम ताभिश (19 वर्षीय) और मोहम्मद शकीफ (19 वर्षीय), बंतवाल के अब्दुल्ला हन्नान (19 वर्षीय), मोहम्मद शाहीक (19 वर्षीय) और मंसूर (37 वर्षीय) और बाजल के यू पी तनवीर (20 वर्षीय) और अब्दुल राशिद (20 वर्षीय) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों पर 23 अगस्त को शहर के सेंट अलॉयसियस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों शमीर और इब्राहिम फहीम का अपहरण करने और उन पर हमला करने का आरोप है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलुरु उत्तर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 324, 341, 363, 506 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।