फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Seven fetuses found in gutter, police registered a case

Karnataka: शर्मनाक! गटर में बहते मिले पांच डिब्बो में बंद सात भ्रूण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 08:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Jun 2022 08:17 AM IST
सार

राहगीरों ने एक नाले में बहते हुए सात भ्रूण देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सभी भ्रूण पांच महीने के हैं। यह मामला लिंग पहचान और भ्रूण हत्या का हो सकता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Karnataka: Seven fetuses  found in gutter, police registered a case
भ्रूण हत्या

विस्तार

कर्नाटक के बेलगावी जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के मुडलगी कस्बे के एक नाले में सात भ्रूण उतराते पाए गए। सभी भ्रूण पांच डिब्बो में बंद थे। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को राहगीरों ने एक नाले में बहते हुए सात भ्रूण देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब नाले से पांचों डिब्बों को बाहर निकलवाया तो उनमें भ्रूणों के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


भ्रूण हत्या का हो सकता है मामला
इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेश कोनी ने कहा, प्रथम दृष्टया यह मामला लिंग पहचान और भ्रूण हत्या का हो सकता है। उन्होंने बताया, सभी भ्रूण पांच माह के हैं। इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। कोनी ने बताया, सभी भ्रूणों को आगे की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आसपास के अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed