फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Ruckus in Hubli over objectionable post on social media 12 policemen injured 40 arrested Latest Update

कर्नाटक: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुबली में बवाल, 12 पुलिसकर्मी घायल, 40 गिरफ्तार 

Sun, 17 Apr 2022 07:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Apr 2022 07:53 PM IST
सार

पुलिस आयुक्तलाभु राम ने बताया, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उस लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने के कारण आधी रात को बड़ी संख्या में शिकायत देने वाले लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हुए और हंगामा करने लगे। देखते-देखते वे हिंसक हो गए। 

विज्ञापन
Karnataka: Ruckus in Hubli over objectionable post on social media 12 policemen injured 40 arrested Latest Update
कर्नाटक में ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर पथराव - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के धारवाड़ जिले के पुराने हुबली में कथित विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई। पुराने हुबली पुलिस थाने और हनुमान मंदिर पर शनिवार रात भीड़ ने पथराव कर दिया। इसमें 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। फिलहाल शहर में निषेधाज्ञा लागू है। 

विज्ञापन


हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त लाभु. राम ने कहा कि करीब चालीस लोग गिरफ्तार हुए हैं और छह एफआईआर दर्ज हुई हैं। हमारे ड्यूटी पर तैनात 12 अधिकारी पथराव में घायल हुए हैं। पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। हमने सारे एहतियाती कदम उठाए हैं ताकि दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके मुताबिक, किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ 
विज्ञापन

 
इसलिए हुआ विवाद 
पुलिस आयुक्तलाभु राम ने बताया, एक शख्स ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उस लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने के कारण आधी रात को बड़ी संख्या में शिकायत देने वाले लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हुए और हंगामा करने लगे। देखते-देखते वे हिंसक हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनियोजित हमला था: बोम्मई 
पुलिस आयुक्त लाभु राम ने कहा कि ट्रक में लदे पत्थर और ईंटों का अपराध में इस्तेमाल किया गया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घटना को सुनियोजित हमला बताया और कहा कि जो भी संगठन इस घटना के पीछे है उन्हें यह जानना चाहिए कि सरकार ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा, जिस किसी ने भी भीड़ को हमले के लिए भड़काने का काम किया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने क हा कि पुलिस स्टेशन के बाहर इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जमावड़े साफ है कि यह सुनियोजित साजिश थी। 

कई राज्यों में पथराव

  • देश के कई राज्यों में शनिवार को अलग-अलग वजहों से सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आईं। यूपी के अलीगढ़ जिले के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात एक मस्जिद पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पत्थरबाजी में एक शख्स घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
  • उत्तराखंड के रूड़की में भगवानपुर इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा पर पथराव हो गया। इसके बाद भड़की हिंसा में यहां 10 लोग घायल हुए हैं। कई वाहन भी जला दिए गए। पुलिस ने मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया है।
  • आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव के दौरान दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस हिंसा की घटना में 15 के करीब लोग घायल हो गए। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed