फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Renukaswamy Murder Case accused Keshava Murthy bail news Updates in Hindi

Renukaswamy Murder Case: आरोपी केशव मूर्ति को मिली जमानत, सबूतों को नष्ट करने और छेड़छाड़ का लगा है आरोप

Mon, 23 Sep 2024 04:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Mon, 23 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

33 वर्षीय रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन के बहुत बड़े फैन थे। उसने दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे। इसे देखकर दर्शन को गुस्सा आया और यही गुस्सा रेणुकास्वामी की हत्या का कारण बना। उसका शव सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाले में मिला था।

विज्ञापन
Karnataka Renukaswamy Murder Case accused Keshava Murthy bail news Updates in Hindi
अदालत ने मंजूर की जमानत (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू के चर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक आरोपी केशव मूर्ति को जमानत दे दी है। केशव पर सबूतों को नष्ट करने का आरोप लगा था। वहीं सत्र न्यायालय ने अन्य आरोपी कार्तिक और निखिल नायक को जमानत दे दी। इसके अलावा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभिनेता दर्शन थुगदीपा की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी। साथ ही अन्य आरोपी पवित्रा गौड़ा की जमानत अर्जी पर अब 25 सितंबर को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन

 

33 वर्षीय रेणुकास्वामी अभिनेता दर्शन के बहुत बड़े फैन थे। उसने दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे। इसे देखकर दर्शन को गुस्सा आया और यही गुस्सा रेणुकास्वामी की हत्या का कारण बना। उसका शव सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक नाले में मिला था। आठ जून को फैन क्लब का हिस्सा रहे आरोपियों में से एक राघवेंद्र ने रेणुकास्वामी को यह कहकर बुलाया कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं और वहां आने पर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चित्रदुर्ग के मूल निवासी रेणुकास्वामी की मौत गंभीर चोट लगने और खून बहने की वजह से हुई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग का रहने वाला था। कई चोटों के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में पवित्रा भी एक आरोपी हैं। उन्होंने दावा किया जांच में यह साबित हो गया है कि उन्होंने रेणुकास्वामी की हत्या के लिए उकसाया और साजिश रची तथा अपराध में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जून को दर्शन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, तब से ही वह जेल में बंद हैं। वहीं, पवित्रा भी जेल में बंद हैं। दर्शन फिलहाल बेल्लारी जेल में बंद है। उन्हें अदालत की अनुमति लेकर परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से यहां भेजा गया था। अदालत ने हत्या मामले में अन्य आरोपियों को राज्य की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित करने की भी अनुमति दी थी। आरोपी पवन, राघवेंद्र और नंदीश अब मैसूर जेल में बंद हैं।


वहीं जगदीश और लक्ष्मण शिवमोगा जेल में, धनराज धारवाड़ जेल में, विनय विजयपुरा जेल में, नागराज कलबुर्गी/गुलबर्गा जेल में और प्रदोष बेलगावी जेल में बंद हैं। तीन अन्य आरोपी पवित्रा गौड़ा. अनुकुमार और दीपक अभी भी यहां परप्पाना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में बंद हैं। चार आरोपियों रवि, कार्तिक, निखिल और केशवमूर्ति को पहले तुमकुर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था और वे अभी भी वहीं बंद हैं। सोमवार को सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी केशव मूर्ति को जमानत दे दी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed