Karnataka: बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर पर दिखे राहुल; प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
कर्नाटक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और डिलीवरी पार्टनर्स से भी बातचीत की। उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया।
#WATCH | Karnataka: Congress leader Rahul Gandhi rides a scooter with a delivery boy in Bengaluru. pic.twitter.com/MvGEgfAjtM
— ANI (@ANI) May 7, 2023विज्ञापन
प्रियंका ने पीएम मोदी को घेरा
मुदबिद्री में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर रोज 5 किसान आत्महत्या से मर रहे हैं। यहां अगर आतंक है तो महंगाई और बेरोजगारी का आतंक है। यहां 4 सालों में 6,487 किसानों ने आत्महत्या की है। प्रधानमंत्री जी कर्नाटक में अगर आतंक है तो आपकी 40% की सरकार का आतंक है, जो लोगों को लूट रही है।
"PM Narendra Modi Ji if there's violence in Karnataka it is because of unemployment, if there's violence in Karnataka it is because of your 40% commission Government. Earlier there were 4 different banks, Corporation Bank, Vijaya Bank, Syndicate Bank & Canara Bank, & now because… pic.twitter.com/F5IupRwioP
— ANI (@ANI) May 7, 2023
राहुल ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आप सब ने कहा कि कर्नाटक की सरकार 40% कमीशन चोरी की। जहां भी देखो घोटाला ही घोटाला। MLA का बेटा 8 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा जाता है और बीजेपी का MLA कहता है कि सीएम की कुर्सी 2500 करोड़ में खरीदी जा सकती है। कर्नाटक में जो भ्रष्टाचार हुआ वो 6 साल के बच्चे को मालूम है। पिछले 3 साल से बीजेपी की सरकार है और पीएम मोदी को भी कर्नाटक के भ्रष्टाचार के बारे में मालूम होगा। आपने कहा था कि डबल इंजन चोरी हुई है तो मोदी जी आप बताए कि 40% का कौन से इंजन को कितना मिला?
#WATCH Anekal, Karnataka: Scams are everywhere you look. MLA's son is caught with 8 crores & BJP's MLA says that CM's chair can be bought for Rs 2500 crores. The corruption that happened in Karnataka is known to a 6-year-old child. There is a BJP government here since last 3… pic.twitter.com/6gG6K08MwJ
— ANI (@ANI) May 7, 2023
पीएम से पूछा सवाल
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यहां आते हैं और कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने मेरे ऊपर 91 बार आक्रमण किया। पहले आप ये बताए कि कर्नाटक भ्रष्टाचार के बारे में आपने क्या किया या जांच कर कितने लोगों को जेल में डाला। मैंने लोकसभा में भ्रष्टाचार का सवाल उठाया तो मुझे लोकसभा से अयोग्य ठहरा दिया और जो यहां भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनके खिलाफ प्रधानमंत्री कोई कार्रवाई नहीं करते।
रोडशो से पहले जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
इस बीच बेंगलुरु पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के रविवार के दौरे की तैयारी में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। परेशानी से बचने के लिए लोगों को शाम 6 से रात 10 बजे तक रसेल मार्केट स्क्वायर, शिवाजीनगर और पेरियार सर्कल (टेनरी रोड) की ओर न जाने की सलाह दी गई है। ओल्ड एयरपोर्ट रोड, सुरंजनदास रोड, महादेवपुरा मेन रोड, मराठाहल्ली मेन रोड और वरथुर कोडी पर भी शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक यातायात प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि लोगों को शाम 7 बजे से 9 बजे तक बोम्मनहल्ली रोड, बेगुर रोड, होसुर रोड और होंगसंद्रा की ओर से जाने से बचना चाहिए।