फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Polls Congress Bus Yatra start from Belagavi Siddaramaiah says cover all districts

Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बस यात्रा शुरू करने की घोषणा, सिद्धारमैया ने भाजपा पर बोला हमला

Tue, 10 Jan 2023 03:43 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 10 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस की बस यात्रा के लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप का नेतृत्व वह खुद करेंगे, जबकि दूसरे ग्रुप का नेतृत्व डीके शिवकुमार करेंगे। यह यात्रा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और झूठ का पर्दाफाश करने के लिए है।

विज्ञापन
Karnataka Polls Congress Bus Yatra start from Belagavi Siddaramaiah says cover all districts
Congress leader Siddaramaiah - फोटो : ANI

विस्तार

आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बस यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। कांग्रेस ने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। कांग्रेस बुधवार (11 जनवरी) को इस अभियान की शुरुआत बेलगावी से करेगी। मंगलवार को यात्रा के लोगो का अनावरण करते हुए कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, राज्य में लूट मची है। कर्नाटक का विकास रुक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने सिर्फ साम्प्रदायिक राजनीति और राज्य को पंगु बनाने वाली नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया है।

विज्ञापन


इस अवसर पर, कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि यह यात्रा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और झूठ का पर्दाफाश करने के लिए है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन के खात्मे के लिए कांग्रेस बेलगावी से यात्रा शुरू कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के लोगों के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट पेश करना चाहती है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। हर तरफ कुशासन बढ़ रहा है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी बस यात्रा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बस यात्रा के लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे। एक ग्रुप का नेतृत्व वह खुद करेंगे, जबकि दूसरे ग्रुप का नेतृत्व डीके शिवकुमार करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले यह यात्रा राज्य के सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। उन्होंने अनैतिक तरीकों से सरकार बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवकुमार और सिद्धारमैया दोनों 29 जनवरी तक एक ही वाहन में यात्रा करेंगे। इसके बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में दो अलग-अलग समूह बनाए जाएंगे। एक समूह का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और दूसरे का पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया करेंगे। कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed