फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka political crisis: Chief Minister BS Yediyurappa BJP in charge Arun Singh starts meeting MLAs as leadership change issue lingers

कर्नाटक में राजनीतिक ड्रामा: भाजपा विधायक बोले- सरकार चलाने की हालत में नहीं येदियुरप्पा

Thu, 17 Jun 2021 02:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 17 Jun 2021 02:16 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बागी विधायकों के बीच जारी सियासी खींचतान से ऐसा लगने लगा है कि एक बार फिर से राज्य में सियासी नाटक देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Karnataka political crisis: Chief Minister BS Yediyurappa  BJP in charge Arun Singh starts meeting MLAs as leadership change issue lingers
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक जारी है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर रही है, लेकिन सियासी हलचल देख पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नजर नहीं आता। यही वजह है कि भाजपा महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक में सब कुछ ठीक करने की खातिर बंगलुरु में डेरा डाले हुए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बागी विधायकों के बीच जारी सियासी खींचतान से ऐसा लगने लगा है कि एक बार फिर से राज्य में सियासी नाटक देखने को मिल सकता है। अब भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने येदियुरप्पा के नेतृत्व पर सवाल उठाया है और कहा है कि वह सरकार चलाने की हालत में नहीं हैं। 

विज्ञापन


भाजपा एमएलसी एएच विश्वनाथ ने कहा, ''सरकार और पार्टी के बारे में जनता की राय नकारात्मक है। यह अच्छी बात नहीं है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह से मैंने कहा है कि येदियुरप्पा की आयु, उनका स्वास्थ्य को देखते हुए वह मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार चलाने की हालात में नहीं हैं। उनके मार्गदर्शन में उस स्थान पर किसी और को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सरकार में पारिवारिक दखल से चीजें और खराब होंगी।''
विज्ञापन

 
विश्वनाथ ने आगे कहा, ''बीवाई विजयेंद्र और उनके दोस्त कह रहे थे कि हम पैसे इकट्ठा करते हैं और यह दिल्ली जाता है। यहां भी बुरा प्रचार हो रहा है। मैंने इस बारे में महासचिव (अरुण सिंह) को भी बताया है।''



कर्नाटक भाजपा के भीतर खींचतान को सुलझाने के वास्ते अरुण सिंह तीन दिवसीय दौरे पर बंगलुरु आए हैं और इस दौरान वह गुरुवार को सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ चर्चा करेंगे और शुक्रवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी को संबोधित करेंगे। 

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच हाल ही में अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री को बदलने की खबरों का खारिज किया था और कहा था कि येदियुरप्पा पद पर बने रहेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा का एक वर्ग येदियुरप्पा को पद से हटाने का दबाव बना रहा है।


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी को लेकर चल रही अटकलों के बीच राज्य भाजपा के प्रभारी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा है कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। बुधवार को मीडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और हम एक हैं।मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में बेहतरीन काम चल रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed